संस्‍कृति मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav g20-india-2023

संस्कृति मंत्रालय ने देश भर में मौजूद 449 स्‍थलों में से 404 स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया


राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (एनसीएसएम) ने बेकार वस्तुओं के उपयोग से मच्छर की एक कलाकृति बनाई है

Posted On: 20 OCT 2023 8:47PM by PIB Delhi

संस्‍कृति मंत्रालय ने विशेष अभियान 3.0 के कार्यान्वयन चरण के तीसरे सप्ताह के दौरानउल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। इस अवधि के दौरान मंत्रालय की उपलब्धियां इस प्रकार रहीं:-

क्रम संख्‍या

कार्य

लक्ष्‍य

उपलब्धियां

1.

सांसद निर्देश

176

48

2

पीएमओ निर्देश

33

13

3

राज्‍य सरकार के निर्देश

28

7

4

संसदीय आश्‍वासन

41

18

5

लोक शिकायत

412

210

6

लोक शिकायत अपील

465

62

इसके अलावा, देश भर में मौजूद 449 स्थलों में से 404 स्थलों पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। मंत्रालय ने कचरे के निपटान के जरिये करीब 1,050 वर्ग मीटर क्षेत्र को खाली कराया और 3,57,999 रुपये का राजस्व अर्जित किया। इसके अलावा, 15,969 भौतिक फाइलों और 2,133 ई-फाइलों में से क्रमशः 8,072 भौतिक फाइलों और 114 ई-फाइलों को समीक्षा बंद कर दिया गया।

बेहतरीन पहल: संस्‍कृति मंत्रालय के अंतर्गत कुछ संगठनों ने बेहतरीन पहल के तहत निम्नलिखित कार्य किए:

(क) 'वेस्ट टु आर्ट'विषय पर राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (एनसीएसएम) ने बेकार पड़ी सीरिंज, तार आदि वस्तुओं का उपयोग करते हुए मच्छर की एक कलाकृति बनाई है। एनसीएसएम ने बेकार पड़े गत्ते से जिराफ की एक कलाकृति बनाकर कचरे से कलाकृति बनाने की प्रस्‍तुति दी।

1697711022405.jpg1697710422874.jpg

(ख) उत्‍तर पूर्व क्षेत्र सांस्‍कृतिक केंद्र (एनईजेडसीसी) ने भी गुवाहाटी के एनईजेडसीसी शिल्पग्राम परिसरमें 16 से 18 अक्टूबर, 2023 तक 'वेस्ट टु आर्ट'विषय पर 3 दिवसीय कार्यशाला/अभियान का आयोजन किया। फेंके गए बेकार सामग्रियों के उपयोग से देवी मां दुर्गा की मूर्ति बनाई गई और एक हिरण की कलाकृति तैयार की गई है।

1697710778594.jpg1697710768275.jpg

(फेंक दिए गए बेकार सामग्रियों का उपयोग करके बनाई गई देवी मां दुर्गा की मूर्ति)

(ग) भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) भी मंत्रालय द्वारा पहचान किए गए 449 स्थलों में से 400 स्थलों और 25 विश्व धरोहर स्थलोंपर काफी उत्साहपूर्वक सफाई अभियान चला रहा है। ओडिशा के कोर्णाक में यूनेस्कोविश्व धरोहर स्थल, सूर्य मंदिरपरिसर में चलाए गए स्वच्छता अभियान की झलक इस प्रकार है:-

(यूनेस्कोविश्व धरोहर स्थलओडिशा के कोर्णाक सूर्य मंदिरपरिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया)

अभिलेखों को नए सिरे से स्‍थापित करते हुए संरक्षित करने की पहल के तहत भारतीय राष्ट्रीय पुरालेख (एनएआई) ने अपने संग्रह में 21,425 पन्‍नों, 140 फाइलों और 45 खंडों के अभिलेखों की बाइंडिंग एवं मरम्मत की है। इसके अलावा, गृह मंत्रालय और कोयला मंत्रालय ने क्रमशः 452 और 572 फाइलों की आकलनके लिए एनएआई को सूचित किया है। एनएआई ने सार्वजनिक अभिलेख नियमों के प्रावधानों के अनुसार उपरोक्त फाइलों के संयुक्त आकलन का काम शुरू कर दिया है। संस्कृति मंत्रालय और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण में कार्यरत अनुभाग अधिकारी एवं अवर सचिव स्तर के अधिकारियों के लिए विशेष अभियान 3.0 के तहत 23 अक्टूबर, 2023 को एनएआई के सहयोग से अभिलेख प्रबंधन पर एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया जा रहा है। दैनिक प्रगति की निगरानी की जा रही है और जानकारियों को एससीडीपीएम पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है।

***

एमजी/एआर/एसकेसी/डीके-



(Release ID: 1969628) Visitor Counter : 149


Read this release in: English , Urdu , Marathi , Manipuri