संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

दूरसंचार विभाग में विशेष अभियान 3.0 जोरों पर

Posted On: 20 OCT 2023 7:39PM by PIB Delhi

दूरसंचार विभाग और उसके सभी संबद्ध एवं अधीनस्थ कार्यालयों, सीपीएसई और देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित क्षेत्रीय कार्यालयों के भीतर स्वच्छता और लंबित मामलों के निपटान पर विशेष अभियान 3.0 चला रहा है।

प्रारंभिक चरण में तय किए गए लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अभियान 3.0 के तहत गतिविधियों में तेजी आई है। लंबित मामलों के संबंध में, 50 प्रतिशत एमपी रेफरेंस का उत्तर दिया गया है और सभी पहचाने गए पीएमओ रेफरेंस और राज्य सरकार के रेफरेंस का निपटारा किया गया है। इसके अलावा, लक्षित 50959 फिजिकल फाइलों में से 27966 से अधिक फाइलों की समीक्षा की गई है और इनमें से 11495 फिजिकल फाइलों को हटाने के लिए चिन्हित किया गया है। अधिकांश सार्वजनिक शिकायतों और अपीलों को भी अटेंड किया गया है। अभियान के तहत 5000 वर्गफुट से अधिक क्षेत्रफल की सफाई की गई है। विभाग और उसके सहयोगियों द्वारा पूरे भारत में 350 से अधिक अभियान स्थलों पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया जा रहा है।

अभियान की प्रगति की निगरानी समय-समय पर सचिव (टेलीकॉम) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जा रही है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0017H15.jpg

सप्ताह के दौरान नवीन सर्वोत्तम अभ्यास

वैज्ञानिक स्वभाव विकसित करने में स्थानीय समुदाय को शामिल करने पर विशेष अभियान 3.0 के एक भाग के रूप में (जो राज्य नीति का एक निदेशक सिद्धांत भी है), अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र इसरो के सहयोग से मिशन चंद्र नामक एक विज्ञान प्रतियोगिता भी आयोजित की गई थी। यह सीसीए, गुजरात के कार्यालय में गुजरात काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी (जीयूजेसीओएसटी) और गुजरात साइंस सिटी के सहयोग से आयोजित किया गया है और यह जियो सैटेलाइट द्वारा प्रायोजित है।

पूरे गुजरात के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों से 300 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने डिजिटल 3डी मॉडल को डिजाइन करने में अपनी सरलता और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया, जिसका मूल्यांकन भारत के चंद्रयान-3 मिशन पर एलवीएम3-एम4 रॉकेट (लॉन्च व्हीकल), विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के साथ उनकी निकटता के आधार पर किया गया। अंतिम दौर के शीर्ष 3 विजेताओं को उनके नवीन विचारों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिष्ठित अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र, इसरो, अहमदाबाद में नकद पुरस्कार और इंटर्नशिप से सम्मानित किया गया। माननीय संचार राज्य मंत्री श्री देवुसिंह चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें इस प्रकार हैं:

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002KHX1.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003Y1SL.jpg https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004EFLF.jpg

*****

एमजी/एआर/पीकेडी/डीके-



(Release ID: 1969622) Visitor Counter : 96


Read this release in: English , Urdu