राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रपति 18-20 अक्टूबर, 2023 के बीच बिहार का दौरा करेंगी

Posted On: 17 OCT 2023 8:34PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 18 से 20 अक्टूबर, 2023 के बीच बिहार का दौरा करेंगी।

18 अक्टूबर को राष्ट्रपति पटना में बिहार के चौथे कृषि रोड मैप (2023-28) को लांच करेंगी।

19 अक्टूबर को राष्ट्रपति मोतिहारी में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। उसी दिन वह राजभवन, पटना में बिहार के पीवीटीजी के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी। शाम को राष्ट्रपति अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पटना के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

20 अक्टूबर को राष्ट्रपति दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए गया जाएंगी।

******

एमजी/एमएस/एआर/आरपी/एएस


(Release ID: 1968624) Visitor Counter : 305


Read this release in: English , Urdu , Punjabi