वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

सितंबर 2023 के दौरान भारत का कुल निर्यात 63.84 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है; सितंबर 2023 में उत्पाद निर्यात 34.47 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा


अप्रैल-सितंबर 2023 के दौरान व्यापार घाटा 47% बढ़कर 39.91 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है; उत्पाद व्यापार घाटा भी अप्रैल-सितंबर 2022 के 140.83 बिलियन अमेरिकी डॉलर के मुकाबले बढ़कर अप्रैल-सितंबर 2023 में 115.58 बिलियन अमेरिकी डॉलर हुआ

गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न एवं आभूषण निर्यात में 1.86% की वृद्धि दर्ज की गई। यह सितंबर 2022 के 24.33 बिलियन अमेरिकी डॉलर की तुलना में सितंबर 2023 के दौरान 24.78 बिलियन अमेरिकी डॉलर हुआ

इंजीनियरिंग सामान के निर्यात में 6.8% की वृद्धि दर्ज की गई, जो सितंबर 2022 में 8.34 बिलियन अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सितंबर 2023 में बढ़कर 8.91 बिलियन अमेरिकी डॉलर हुआ

सितंबर 2022 में समुद्री उत्पादों में 4.7 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई और यह सितंबर 2022 के 0.72 बिलियन अमेरिकी डॉलर की तुलना में सितंबर 2023 में बढ़कर 0.75 बिलियन अमेरिकी डॉलर हुआ

अप्रैल-सितंबर 2023 के दौरान इलेक्ट्रॉनिक सामान का निर्यात 27.6% की बढ़ोतरी के साथ 13.11 बिलियन अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया, जबकि अप्रैल-सितंबर 2022 में यह 10.27 बिलियन अमेरिकी डॉलर था

सिरेमिक उत्पादों और कांच के बर्तनों के निर्यात में सितंबर 2023 में 50.5% बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह सितंबर 2022 के 0.24 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर सितंबर 2023 में 0.36 बिलियन अमेरिकी डॉलर हुआ

सितंबर 2023 में ड्रग्स और फार्मा निर्यात 9.0% की दर से बढ़कर 2.39 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया, जो सितंबर 2022 में 2.19 बिलियन अमेरिकी डॉलर था

अप्रैल-सितंबर 2023 के दौरान लौह अयस्क निर्यात में 128% की वृद्धि दर्ज की गई, जो अप्रैल-सितंबर 2022 में यह 0.66 बिलियन अमेरिकी डॉलर था जो अब बढ़कर 1.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर हुआ

अप्रैल-सितंबर 2023 के दौरान कृषि निर्यात में वृद्धि जारी रही: मसाले (1.35%), फल और सब्जियां (10.67%), अनाज की तैयारी और विविध प्रसंस्कृत वस्तुएं (1.89%), तेल भोजन (41.16%), तंबाकू (7.6%), तेल बीज (23.47%), कॉफ़ी (3.43%), काजू (0.31%)

Posted On: 13 OCT 2023 4:04PM by PIB Delhi

सितंबर 2023* में भारत का कुल निर्यात (माल और सेवाएँ संयुक्त) 63.84 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जो सितंबर 2022 की तुलना में (-) 1.20 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि दर्शाता है। सितंबर 2023* में कुल आयात 68.75 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है जो सितंबर 2022 की तुलना में (-)13.67 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि दर्शाता है।

तालिका 1: सितंबर 2023 के दौरान व्यापार*

 

 

सितंबर 2023

(अरब अमेरिकी डॉलर)

सितंबर 2022

(अरब अमेरिकी डॉलर)

व्यापार (पण्य वस्तु)

निर्यात

34.47

35.39

आयात

53.84

63.37

सेवाएं*

निर्यात

29.37

29.22

आयात

14.91

16.27

समग्र व्यापार

(माल+सेवाएँ)*

आयात

63.84

64.61

आयात

68.75

79.64

व्यापार संतुलन

-4.92

-15.03

* नोट: RBI द्वारा जारी सेवा क्षेत्र का नवीनतम डेटा अगस्त 2023 के लिए है। सितंबर 2023 का डेटा एक अनुमान है, जिसे RBI की बाद की रिलीज़ के आधार पर संशोधित किया जाएगा। (ii) अप्रैल-सितंबर 2022 और अप्रैल-जून 2023 के डेटा को तिमाही भुगतान संतुलन डेटा का उपयोग करके आनुपातिक आधार पर संशोधित किया गया है।

चित्र 1: सितंबर 2023 के दौरान समग्र व्यापार*

  • अप्रैल-सितंबर 2023 में भारत के कुल निर्यात (पण्य वस्तु और सेवाएँ संयुक्त) में अप्रैल-सितंबर 2022 की तुलना में (-) 2.97 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि होने का अनुमान है। अप्रैल-सितंबर 2023 में कुल आयात में अप्रैल-सितंबर 2022 की तुलना में (-)10.14 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि प्रदर्शित होने का अनुमान है।

तालिका 2: अप्रैल-सितंबर 2023 के दौरान व्यापार*

 

 

अप्रैल-सितंबर 2023

(अरब अमेरिकी डॉलर)

अप्रैल-सितंबर 2022

  (अरब अमेरिकी डॉलर)

पण्य वस्तु

निर्यात

211.40

231.73

आयात

326.98

372.56

सेवाएं*

निर्यात

164.89

156.07

आयात

89.22

90.58

समग्र व्यापार

(पण्य वस्तु+ सेवाएं)*

निर्यात

376.29

387.80

आयात

416.20

463.14

व्यापार संतुलन

-39.91

-75.34

 

चित्र 2: अप्रैल-सितंबर 2023 के दौरान समग्र व्यापार*

पण्य वस्तु (उत्पाद) व्यापार

  • सितंबर 2023 में उत्पाद निर्यात सितंबर 2022 के 35.39 बिलियन अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 34.47 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा।
  • सितंबर 2023 में उत्पाद आयात 53.84 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि सितंबर 2022 में यह 63.37 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।

चित्र 3: सितंबर 2023 के दौरान उत्पाद वस्तु व्यापार

 

  • अप्रैल-सितंबर 2023 की अवधि के लिए उत्पाद निर्यात 211.40 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि अप्रैल-सितंबर 2022 के दौरान यह 231.73 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
  • अप्रैल-सितंबर 2023 के दौरान उत्पाद आयात 326.98 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि अप्रैल-सितंबर 2022 के दौरान यह 372.56 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा था।
  • अप्रैल-सितंबर 2023 के लिए उत्पाद व्यापार घाटा 115.58 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान लगाया गया था जबकि अप्रैल-सितंबर 2022 के दौरान यह 140.83 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।

चित्र 4: अप्रैल-सितंबर 2023 के दौरान उत्पाद वस्तु व्यापार

  • सितंबर 2023 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न एवं आभूषण निर्यात 24.78 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा , जबकि सितंबर 2022 में यह 24.33 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
  • सितंबर 2023 में गैर-पेट्रोलियम, गैर-रत्न और आभूषण (सोना, चांदी और कीमती धातु) का आयात 33.58 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि सितंबर 2022 में यह 38.25 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।

तालिका 3: सितंबर 2023 के दौरान पेट्रोलियम और रत्न एवं आभूषण को छोड़कर व्यापार

 

 

सितंबर 2023

(अरब अमेरिकी डॉलर)

सितंबर 2022

(अरब अमेरिकी डॉलर)

गैर-पेट्रोलियम निर्यात

27.97

28.12

गैर-पेट्रोलियम आयात

39.85

45.81

गैर-पेट्रोलियम और गैर रत्न और आभूषण उत्पाद निर्यात

24.78

24.33

गैर-पेट्रोलियम और गैर रत्न और आभूषण उत्पाद  आयात

33.58

38.25

नोट: रत्न और आभूषण आयात में सोना, चांदी और मोती, कीमती और अर्ध-कीमती पत्थर शामिल हैं

 

चित्र 5: सितंबर 2023 के दौरान पेट्रोलियम और रत्न एवं आभूषण को छोड़कर व्यापार

 

  • अप्रैल-सितंबर 2023 के दौरान गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न एवं आभूषण निर्यात 153.89 बिलियन अमेरिकी डॉलर का हुआ, जबकि अप्रैल-सितंबर 2022 में यह 160.25 बिलियन अमेरिकी डॉलर हुआ था।
  • अप्रैल-सितंबर 2023 में गैर-पेट्रोलियम, गैर-रत्न और आभूषण (सोना, चांदी और कीमती धातु) आयात 209.65 बिलियन अमेरिकी डॉलर हुआ, जबकि अप्रैल-सितंबर 2022 में 224.89 बिलियन अमेरिकी डॉलर हुआ था.

तालिका 4: अप्रैल-सितंबर 2023 के दौरान पेट्रोलियम और रत्न एवं आभूषण को छोड़कर हुआ व्यापार

 

अप्रैल-सितम्बर 2023

(अरब अमेरिकी डॉलर)

अप्रैल-सितम्बर 2022

(अरब अमेरिकी डॉलर)

गैर पेट्रोलियम निर्यात

169.51

180.88

गैर पेट्रोलियम आयात

244.67

265.93

गैर-पेट्रोलियम और गैर रत्न और आभूषण निर्यात

153.89

160.25

गैर-पेट्रोलियम और गैर रत्न और आभूषण आयात

209.65

224.89

नोट: रत्न और आभूषण आयात में सोना, चांदी और मोती, कीमती और अर्ध-कीमती पत्थर शामिल हैं

चित्र 6: अप्रैल-सितंबर 2023 के दौरान पेट्रोलियम और रत्न एवं आभूषण को छोड़कर हुआ व्यापार 

 

सेवा व्यापार

  • सितंबर 2023* के लिए सेवाओं के निर्यात का अनुमानित मूल्य 29.37 बिलियन अमेरिकी डॉलर है, जो सितंबर 2022 में 29.22 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
  • सितंबर 2023* के लिए सेवाओं के आयात का अनुमानित मूल्य 14.91 बिलियन अमेरिकी डॉलर है, जबकि सितंबर 2022 में यह 16.27 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।

चित्र 7: सितंबर 2023 के दौरान सेवा व्यापार*

 

  • अप्रैल-सितंबर 2023* के लिए सेवाओं के निर्यात का अनुमानित मूल्य 164.89 बिलियन अमेरिकी डॉलर है, जो अप्रैल-सितंबर 2022 के दौरान 156.07 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
  • अप्रैल-सितंबर 2023* में सेवाओं के आयात का अनुमानित मूल्य 89.22 बिलियन अमेरिकी डॉलर है, जबकि अप्रैल-सितंबर 2022 में यह 90.58 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा था।
  • अप्रैल-सितंबर 2023* के लिए सेवा व्यापार अधिशेष 75.67 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जबकि अप्रैल-सितंबर 2022 में यह 65.49 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा था।

चित्र 8: अप्रैल-सितंबर 2023 के दौरान सेवा व्यापार*

 

  • सितंबर 2023 में,  उत्पाद निर्यात के 30 प्रमुख क्षेत्रों में से 12 ने पिछले वर्ष की समान अवधि (सितंबर 2022) की तुलना में सितंबर 2023 में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की। इनमें लौह अयस्क (8054.78%), ऑयल मील्स (72.66%), सिरेमिक उत्पाद और कांच के बर्तन (50.49%), कॉटन यार्न/फैब्स/मेड-अप्स, हथकरघा उत्पाद आदि (27.39%), मांस, डेयरी और पोल्ट्री उत्पाद (19.4%), तैयार अनाज और विविध प्रसंस्कृत वस्तुएं (17.65%), तंबाकू (9.18%), दवाएं और फार्मास्यूटिकल्स (9.01%), तिलहन (8.77%), कालीन (7.51%), इंजीनियरिंग सामान (6.79%) और समुद्री उत्पाद (4.66%) शामिल हैं।
  • अप्रैल-सितंबर 2023 के दौरान इलेक्ट्रॉनिक सामान का निर्यात 13.11 बिलियन अमेरिकी डॉलर दर्ज किया गया, जबकि अप्रैल-सितंबर 2022 के दौरान यह 10.27 बिलियन अमेरिकी डॉलर था और इसमें सितंबर 2023 में 27.62 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
  •  उत्पाद आयात के तहत, 30 प्रमुख क्षेत्रों में से 20 में सितंबर 2023 में नकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई इनमें चांदी (-89.94%), कपास कच्चा और अपशिष्ट (-87.68%), उर्वरक, कच्चा और निर्मित (-61.89%), सल्फर और अनरोस्टेड आयरन पाइराइट्स (-56.96%), परिवहन उपकरण (-53.15%), कोयला, कोक और ब्रिकेट्स, आदि (-33.39%), वनस्पति तेल (-24.11%), प्रोजेक्ट सामान (-23.53%), मोती, कीमती और अर्ध-कीमती पत्थर (-22.49%), अखबारी कागज (-22.4%), चमड़ा और चमड़ा उत्पाद (-21.72%), पेट्रोलियम, कच्चा तेल और उत्पाद (-20.32%), लकड़ी और लकड़ी के उत्पाद (-14.71%), जैविक और अकार्बनिक रसायन (-12.89%), रासायनिक सामग्री और उत्पाद (-12.04%), कपड़ा यार्न कपड़ा, निर्मित वस्तुएं (-8.29%), धातुयुक्त अयस्क और अन्य खनिज (-4.44%), लोहा और इस्पात (-3.25%) ), मशीन टूल्स (-1.6%) और पल्प एंड वेस्ट पेपर (-0.83%) आदि शामिल है।
  • अप्रैल-सितंबर 2023 में उत्पाद निर्यात के तहत, 30 प्रमुख क्षेत्रों में से 13 में अप्रैल-सितंबर 2022 की तुलना में अप्रैल-सितंबर 2023 के दौरान सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई। इनमें लौह अयस्क (128.04%), ऑयल मील्स (41.16%), इलेक्ट्रॉनिक सामान ( 27.62%), तिलहन (23.47%), सिरेमिक उत्पाद और कांच के बर्तन (20.25%), फल और सब्जियां (10.67%), तंबाकू (7.6%), दवाएं और फार्मास्यूटिकल्स (5.02%), कॉफी (3.43%), अनाज की तैयारी एवं विविध प्रसंस्कृत वस्तुएं (1.89%), सूती धागा/फैब्स/मेड-अप्स, हथकरघा उत्पाद आदि (1.83%), मसाले (1.35%) और काजू (0.31%) आदि शामिल हैं।
  • उत्पाद आयात के तहत, 30 प्रमुख क्षेत्रों में से 17 में अप्रैल-सितंबर 2022 की तुलना में अप्रैल-सितंबर 2023 में नकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई। इनमें चांदी (-88.58%), कपास कच्चा और अपशिष्ट (-62.9%), सल्फर और अनरोस्टेड आयरन पाइराइट शामिल हैं। (-48.62%), कोयला, कोक और ब्रिकेट्स, आदि (-36.72%), उर्वरक, कच्चे और निर्मित (-36.25%), मोती, कीमती और अर्ध-कीमती पत्थर (-25.88%), कार्बनिक और अकार्बनिक रसायन ( -25.38%), वनस्पति तेल (-23.33%), पेट्रोलियम, कच्चा तेल और उत्पाद (-22.81%), कपड़ा यार्न फैब्रिक, मेड-अप लेख (-19.62%), चमड़ा और चमड़ा उत्पाद (-15.14%), लकड़ी और लकड़ी के उत्पाद (-12.99%), फल और सब्जियाँ (-8.19%), परिवहन उपकरण (-7.7%), धातुयुक्त अयस्क और अन्य खनिज (-6.76%), कृत्रिम रेजिन, प्लास्टिक सामग्री, आदि (-6.37%), अखबारी कागज (-1.39%) आदि शामिल हैं।
  • चांदी का आयात सितंबर 2022 में 89.94 प्रतिशत घटकर 1.06 बिलियन अमेरिकी डॉलर से सितंबर 2023 में 0.11 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया।
  • अप्रैल-सितंबर 2022 की तुलना में अप्रैल-सितंबर 2023 के दौरान सेवा निर्यात में 5.65 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि जारी रहने का अनुमान है।
  • भारत के व्यापार घाटे में अप्रैल-सितंबर 2023 में काफी गिरावट देखी गई है। अप्रैल-सितंबर 2023* में कुल व्यापार घाटा 39.91 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जबकि अप्रैल-सितंबर 2022 के दौरान 75.34 बिलियन अमेरिकी डॉलर का घाटा हुआ था, जिसमें (-)  47.03 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। अप्रैल-सितंबर 2023 के दौरान उत्पाद व्यापार घाटा 115.58 बिलियन अमेरिकी डॉलर है, जिसमें अप्रैल-सितंबर 2022 के 140.83 बिलियन अमेरिकी डॉलर की तुलना में (-) 17.93 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

 

***

*त्वरित अनुमान के लिंक के लिए यहां क्लिक करें

एमजी/एमएस/एआर/आरपी/ केजे



(Release ID: 1968530) Visitor Counter : 125


Read this release in: English , Urdu , Marathi