वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग लक्ष्य प्राप्ति के लिए विशेष अभियान 3.0 उत्साहपूर्वक लागू कर रहा है

Posted On: 16 OCT 2023 4:33PM by PIB Delhi

उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग स्वच्छता को संस्थागत रूप देने और विभाग तथा इसके प्रशासनिक नियंत्रण वाले 19 उप-संगठनों में लंबित विभिन्न मामलों को कम करने के लिए विशेष अभियान 3.0 लागू कर रहा है। अभियान विभिन्न श्रेणियों के अन्तर्गत लक्ष्यों की पहचान करने के लिए 15 से 30 सितंबर, 2023 तक तैयारी चरण के साथ प्रारंभ हुआ।

विशेष अभियान के प्रारंभिक चरण में उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के सचिव श्री राजेश कुमार सिंह ने साप्ताहिक वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में स्वच्छता ही सेवा अभियान की प्रगति की समीक्षा की।  स्वच्छता ही सेवा अभियान को विशेष अभियान 3.0 के प्रारंभिक चरण के अनुरूप आयोजित किया गया था। श्री राजेश कुमार सिंह ने विभाग के अधिकारियों और कर्मियों को 26 सितंबर, 2023 को स्वच्छता ही सेवा शपथ दिलाई। गांधी जयंती 02 अक्टूबर, 2023 के अवसर पर विभाग के अधिकारियों एवं पदाधिकारियों ने कार्यालय के आस-पास श्रमदान गतिविधियां चलाई। पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता दोहराने के लिए एकल उपयोग प्लास्टिक (एसयूपी) का उपयोग नहीं करने के लिए शपथ दिलाई गई और सफाई गतिविधियों में योगदान के लिए सफाईमित्रों को सम्मानित किया गया। इस दौरान कुल 47 गतिविधियां आयोजित की गईं।

उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग ने 02.10.2023 से कार्यान्वयन चरण आरंभ होने के साथ फिजिकल फ़ाइलों को रिकार्ड करने/हटाने के अतिरिक्त लोक शिकायतों, लोक शिकायत अपीलों, सांसद संदर्भों, राज्य सरकार के संदर्भों, अंतर मंत्रालयी संदर्भों, पीएमओ संदर्भों और नियमों/प्रक्रियाओं आदि के संबंध में पहचाने गए लंबित मामलों को समाप्त करना शुरू कर दिया है। कार्यान्वयन चरण 31 अक्टूबर, 2023 तक चलेगा और इस चरण में पहचाने गए लक्ष्यों का अधिकतम परिसमापन पर फोकस किया जाएगा। विभाग और उसके 19 उपसंगठन अभियान को सफल बनाने के लिए उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं।

***

एमजी/एमएस/एआरएम/आरपी/एजी/एसके



(Release ID: 1968184) Visitor Counter : 350


Read this release in: English , Urdu , Tamil , Telugu