महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
सीआरपीएफ महिला मोटरसाइकिल अभियान-2023, 05 अक्टूबर को तिरुवनंतपुरम पहुंचेगा
केंद्रीय राज्य मंत्री वी मुरलीधरन महिला सवारों को सम्मानित करेंगे
प्रविष्टि तिथि:
04 OCT 2023 8:34PM by PIB Delhi
सीआरपीएफ द्वारा आयोजित महिला अधिकारियों का मोटरसाइकिल अभियान-2023 को 5 अक्टूबर (गुरुवार), 2023 को तिरुवनंतपुरम के पल्लीपुरम में सीआरपीएफ शिविर में सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय विदेश और संसदीय मामलों के राज्यमंत्री, श्री वी मुरलीधरन महिला अधिकारियों को दोपहर 2.30 बजे पहुंचने पर सम्मानित करेंगे। राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में, सीआरपीएफ देश के विभिन्न हिस्सों का दौरा करने के लिए अपनी महिला अधिकारियों की 3 बाइक यात्राएं 05 से 31 अक्टूबर तक आयोजित कर रहा है। 25 महिला अधिकारियों के तीन समूह श्रीनगर, शिलांग और कन्याकुमारी से अभियान शुरू करेंगे। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन 05 अक्टूबर 2023 को सुबह 10:30 बजे कन्याकुमारी में रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। 25 बाइक पर 50 महिला अधिकारियों का दल उसी दिन तिरुवनंतपुरम पहुंचेगा। उसके बाद मोटरसाइकिल रैली, मदुरै जाएगी, जिसे ओलंपियन श्रीमती ओमना कुमारी हरी झंडी दिखाएंगी।.
*****
एमजी/एमएस/आरपी/पीएस/एजे
(रिलीज़ आईडी: 1964461)
आगंतुक पटल : 225