कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav g20-india-2023

प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए विशेष अभियान 3.0 तेजी से जारी


डीएआरपीजी ने अपने अधीन स्वायत्त संस्थान राष्ट्रीय सुशासन केन्द्र (एनसीजीजी) के साथ मिलकर कार्यालय परिसर में स्वच्छ स्थलों की पहचान की है

इलेक्ट्रॉनिक स्क्रैप और अन्य अनावश्यक सामग्री का निष्पादन करके प्रभावी स्थान प्रबंधन पर ध्यान दिया जा रहा है

Posted On: 04 OCT 2023 8:02PM by PIB Delhi

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को बढ़ावा देने और कार्यस्थलों पर माहौल को बेहतर बनाने के लिए भारत सरकार के मंत्रालयों/विभागों और उनके क्षेत्रीय कार्यालयों में स्वच्छता पर विशेष अभियान 3.0 का समन्वय कर रहा है।
प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) विभाग के भीतर भी विशेष अभियान चला रहा है। डीएआरपीजी के अधीन स्वायत्त निकाय राष्ट्रीय सुशासन केन्द्र (एनसीजीजी) भी नयी दिल्ली और मसूरी स्थित अपने कार्यालयों में यह अभियान चला रहा है। इसके लिए तैयारियां 15 सितंबर, 2023 से शुरू हुईं और विभिन्न श्रेणियों के तहत लक्ष्यों की पहचान की गयी तथा सफाई के लिए स्थलों की पहचान की गयी। अभियान के दौरान कार्यालयों में रिकॉर्ड प्रबंधन और कार्यस्थलों पर माहौल बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

विभाग ने अभियान के दौरान समीक्षा के लिए 1863 फाइलों और छंटनी के लिए 447 फाइलों की पहचान की है। इस अवधि में 3253 इलेक्ट्रॉनिक फाइलों की भी समीक्षा की गयी और बंद करने के लिए 1317 ई-फाइलों की पहचान की गयी है। विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अभियान तेज गति से चल रहा है। डीएआरपीजी के सचिव ने व्यक्तिगत रूप से कार्यालय परिसर में सभी चिह्नित स्वच्छता स्थलों का निरीक्षण किया है और अधिकारियों को अभियान के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अपने सर्वोत्तम प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित भी किया है।

यह अभियान दो अक्टूबर, 2023 को केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह के ‘स्वच्छता ही सेवा’ के संकल्प के साथ शुरू हुआ था। यह अभियान 31 अक्टूबर, 2023 तक जारी रहेगा।

*****

एमजी/एमएस/आरपी/एसवी/एजे



(Release ID: 1964454) Visitor Counter : 189


Read this release in: English , Urdu , Telugu