भारी उद्योग मंत्रालय

भारी उद्योग मंत्रालय के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए विशेष अभियान 3.0 जोरों पर


मंत्रालय ने अपने सीपीएसई और एबी के साथ मिलकर देश भर में 250 से अधिक स्वच्छता स्थलों की पहचान की

स्क्रैप और अन्य अनावश्यक सामग्री के निपटान के बाद एक 5 लाख वर्ग फुट से ज्यादा जगह खाली होने की उम्मीद है

Posted On: 03 OCT 2023 7:05PM by PIB Delhi

भारी उद्योग मंत्रालय के भीतर और देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित अपने केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई ) और स्वायत्त निकायों (एबी) में स्वच्छता पर विशेष अभियान 3.0 चला रहा है। अभियान अवधि के दौरान सफाई के लिए उठाए जाने वाले लक्ष्यों की पहचान करने के लिए 15 सितंबर, 2023 से तैयारी चरण के साथ इसकी शुरुआत हुई। मुख्य अभियान 2 अक्टूबर, 2023 से शुरू हुआ और 31 अक्टूबर, 2023 तक चलेगा। अभियान के दौरान कार्यालयों में स्थान प्रबंधन और कार्यस्थल अनुभव को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/111111111114ACQ.jpg

विशेष अभियान के प्रारंभिक चरण की शुरुआत के बाद से, मंत्रालय ने अपने सीपीएसई और एबी के साथ मिलकर देश भर में 250 से अधिक स्वच्छता स्थलों की पहचान की है। विशेष अभियान 3.0 के प्रारंभिक चरण के दौरान, भारी उद्योग मंत्रालय सचिव ने कार्यालय परिसर में सभी चिन्हित स्वच्छता स्थलों का निरीक्षण किया और सभी वरिष्ठ अधिकारियों को अभियान अवधि के दौरान लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने का निर्देश दिया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत, भारी उद्योग मंत्रालय सचिव ने इस मंत्रालय के सभी अधिकारियों को स्वच्छ और कचरा मुक्त भारत बनाने के लिए स्वच्छता शपथ दिलाई। एक समर्पित टीम द्वारा दैनिक प्रगति की निगरानी की जा रही है और प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा बनाए गए एससीपीडीएम पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। सभी केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम और स्वायत्त निकाय इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं और इसे स्वच्छता उत्सव के रूप में मना रहे हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/222222WOCF.jpg

अब तक लक्ष्यों की पहचान करने में बड़ी सफलता हासिल हुई है। स्क्रैप और अन्य अनावश्यक सामग्री के निपटान के बाद इस वर्ष उल्लेखनीय 5.6 लाख वर्ग फुट जगह खाली होने की उम्मीद है। समीक्षा के लिए 65,944 फिजिकल फाइलों की पहचान की गई है और अभियान के दौरान 33,789 फाइलों को हटा दिया जाएगा। 5017 इलेक्ट्रॉनिक फाइलों को भी बंद करने के लिए चिन्हित किया गया है। अभियान के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए मंत्रालय और उससे जुड़े संगठन के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल द्वारा एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर 170 से अधिक ट्वीट पोस्ट किए गए हैं। इस अवधि के लिए मंत्रालय द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अभियान पूरे जोरों पर है।

****

एमजी /एमएस/ पीके/डीए



(Release ID: 1963844) Visitor Counter : 218


Read this release in: Urdu , English , Tamil , Telugu