रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारतीय नौसेना की दिल्ली/ राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र के स्कूलों तक पहुंच

प्रविष्टि तिथि: 01 OCT 2023 4:24PM by PIB Delhi

नौसेना दिवस 2023 के उपलक्ष्य में, भारतीय नौसेना दिल्ली/एनसीआर क्षेत्र में स्थित स्कूलों के लिए प्रेरक वार्ता का आयोजन कर रही है। इन वार्ताओं का समन्वय नौसेना मुख्यालय द्वारा किया जाता है और इसमें छात्रों के साथ विभिन्न धाराओं/विशेषज्ञताओं के अधिकारियों की बातचीत शामिल होती है, जिससे भारतीय नौसेना के साथ-साथ कैरियर के अवसरों के बारे में जागरूकता पैदा होती है।

सितंबर 2023 में तीन अधिकारियों - एक एविएटर, एक पनडुब्‍बी कर्मचारी और एक महिला अधिकारी - ने नौ स्कूलों का दौरा किया, जिनके नाम हैं: सीआरपीएफ पब्लिक स्कूल (द्वारका), मॉडर्न पब्लिक स्कूल (शालीमार बाग), सचदेवा पब्लिक स्कूल (रोहिणी), डैफ़ोडिल पब्लिक स्कूल (नरेला), जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल (सरिता विहार), महाराजा अग्रसेन मॉडल स्कूल (पीतमपुरा), एनके बागरोडिया पब्लिक स्कूल (रोहिणी), डीएल डीएवी मॉडल स्कूल (शालीमार बाग), गवर्नमेंट सहशिक्षा सीनियर स्कूल (द्वारका)। इसके अलावा, तीनों अधि‍कारियों के दल ने एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर, सफदरजंग एन्क्लेव, नई दिल्ली का भी दौरा किया।

इसका उद्देश्य स्कूली बच्चों के साथ बातचीत करना और नौसेना, नौसैनिक जीवन शैली और भारतीय नौसेना में भर्ती के लिए उपलब्ध विभिन्न अवसरों के बारे में जागरूकता पैदा करना है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pix(2)(1)7LBU.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pix(3)UZ64.jpg

***

एमजी/एमएस/आईएम/वीके


(रिलीज़ आईडी: 1962774) आगंतुक पटल : 315
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Telugu