मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
मत्स्य पालन विभाग ने आज “स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) 2023” कार्यक्रम के तहत स्वच्छता (श्रमदान) अभियान का आयोजन किया
कार्यक्रम में लगभग 200 व्यक्तियों ने भाग लेकर कार्यालय तथा बाजारों के आसपास जमा कूड़े/कचरे को साफ किया
मत्स्य पालन विभाग के सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी ने स्वच्छता ही सेवा (श्रमदान) कार्यक्रम में भागीदारी के लिए स्थानीय निवासियों और अन्य अधिकारियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की
प्रविष्टि तिथि:
01 OCT 2023 2:50PM by PIB Delhi
"स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) 2023" कार्यक्रम के तहत मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के मत्स्य पालन विभाग ने आज सुबह 10:00 बजे नेशनल फेडरेशन ऑफ फिशर्स कोऑपरेटिव्स लिमिटेड (फिशकोफेड), सरिता विहार, नई दिल्ली के कार्यालय के बाहर स्वच्छता (श्रमदान) अभियान का आयोजन किया।

फिशकोफेड, सरिता विहार में स्वच्छता ही सेवा (श्रमदान) कार्यक्रम का नेतृत्व मत्स्य पालन विभाग के सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी के साथ श्री सागर मेहरा, संयुक्त सचिव (डीओएफ) और सुश्री नीतू कुमारी प्रसाद, संयुक्त सचिव (डीओएफ) ने किया। मत्स्य पालन विभाग, फिशकोपफेड के अधिकारियों/कर्मचारियों और आस-पास के क्षेत्रों के नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ श्रमदान कार्यक्रम में भाग लिया। लगभग 200 व्यक्तियों ने कार्यक्रम में भाग लिया और कार्यालय तथा बाजार के आस-पास जमा कूड़े/कचरे को साफ किया।

मत्स्य पालन विभाग के अधीनस्थ कार्यालयों ने भी आज विभिन्न राज्यों में विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया। उनके द्वारा देश में कुल 18 अलग-अलग स्थानों को चिन्हित कर श्रमदान किया गया, जिनमें मछली पकड़ने के बंदरगाह, मछली लैंडिंग केंद्र, मछली पकड़ने के घाट, तटीय मछली पकड़ने वाले गांव, मछली बाजार आदि शामिल हैं।

मत्स्य पालन विभाग के सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी ने स्वच्छता ही सेवा (श्रमदान) कार्यक्रम में भागीदारी के लिए स्थानीय निवासियों और अन्य अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। फिशकोपफेड के अधिकारियों और स्थानीय निवासियों ने स्वच्छता अभियान के लिए उनके आस-पास के स्थलों का चयन करने और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मत्स्य पालन विभाग के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की।

******
एमजी/एमएस/पीएस/डीवी
(रिलीज़ आईडी: 1962764)
आगंतुक पटल : 208