विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

भारत की शिक्षा प्रणाली पारंपरिक ज्ञान और नवीनतम विश्व-स्तरीय प्रौद्योगिकी का एक अनोखा संयोजन है


चंद्रयान- 3, आदित्य-एल 1, भारत द्वारा निर्मित विश्व का पहला डीएनए टीका आदि ने भारतीय विकास के विशेष लाभ की पुष्टि की है : डॉ. जितेंद्र सिंह

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा- भारतीय विद्या मंदिर विद्यालय: भारत की संस्कृति, सभ्यता और आधुनिक प्रौद्योगिकी का एक मिश्रण है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अब विश्व की सर्वश्रेष्ठ विकसित अर्थव्यवस्थाओं से आगे है, जिसकी एक दशक पहले कल्पना भी नहीं की गई थी: डॉ.जितेंद्र सिंह

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक चिंताओं को दूर को लेकर सबसे आगे है और वैश्विक जलवायु अभियान का भी नेतृत्व कर रहा है: डॉ. जितेंद्र सिंह

Posted On: 30 SEP 2023 4:53PM by PIB Delhi

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत की शिक्षा प्रणाली, पारंपरिक ज्ञान व नवीनतम विश्व स्तरीय तकनीक का एक अनोखा संयोजन है, इस तरह यह विश्व का नेतृत्व करने के लिए भारत को एक विशेष लाभ प्रदान करती है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/B131QO.jpg

 

उन्होंने आगे कहा कि चंद्रयान-3, आदित्य-एल 1, भारत द्वारा निर्मित विश्व का पहला डीएनए टीका आदि ने भारतीय विकास के इस विशेष लाभ की पुष्टि की है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज जम्मू और कश्मीर के कठुआ जिले में बिलावर के नजदीक स्थित  भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल- डडवाड़ा (फिंटर) में एक शैक्षणिक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/B2D0CX.jpg

 

इस कार्यक्रम के दौरान डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अब विश्व की सर्वश्रेष्ठ विकसित अर्थव्यवस्थाओं से आगे है, जिसकी एक दशक पहले कल्पना भी नहीं की गई थी। डॉ. जितेंद्र सिंह ने आगे कहा कि विश्व अब चाहता है कि भारत लगभग हर क्षेत्र में उसका नेतृत्व करे, जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता, साल 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित करने के प्रस्ताव को स्वीकार करना, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का वैश्विक स्तर की घटना बनना आदि मौजूदा सरकार के तहत भारत की शक्ति को दिखाता है।

राज्य मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सहभागिता और साझेदारी के जरिए अनुसंधान व नवाचार के माध्यम से भारत नेट जीरो उत्सर्जन लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भी प्रतिबद्ध है, जो यह दिखाता है कि भारत, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक चिंताओं को दूर करने और वैश्विक जलवायु अभियान का नेतृत्व करने में भी अग्रणी है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/B3DMUL.jpg

 

इस दौरान डॉ. जितेंद्र सिंह ने छात्रों को बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 ने इस देश के युवाओं के लिए नई संभावनाएं उत्पन्न की हैं, जिससे आकांक्षाएं अब कैद नहीं है, बल्कि प्रचुर मात्रा में आकांक्षाएं और कई रास्ते हैं, जिनके दरवाजे पर बड़ी संख्या में अवसर दस्तक दे रहे हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/B4PFCV.jpg

 

केंद्रीय मंत्री ने पूरे भारत में भारतीय विद्या मंदिर विद्यालयों के योगदान की सराहना की। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि इन विद्यालयों ने न केवल अपने छात्रों के बीच सांस्कृतिक लोकाचार उत्पन्न किया है, बल्कि उन्हें भारत की विकास यात्रा का हिस्सा बनने में सक्षम भी बनाया है, यह तब दिखा जब यह बात सामने आई कि इसके पूर्व छात्र जी-20, चंद्रयान मिशन आदि के हिस्से थे।

******

एमजी/एएम/एचकेपी/ डीके



(Release ID: 1962434) Visitor Counter : 314


Read this release in: English , Urdu , Tamil , Telugu