प्रविष्टि तिथि:
29 SEP 2023 8:48PM by PIB Delhi
‘एक तारीख-एक घंटा-एक साथ’ के लिए एसएचएस पोर्टल पर एक कार्यक्रम बनाया गया है, जो 1 अक्टूबर, 2023 को सुबह 10 बजे नवयुग स्कूल, पेशवा रोड, नई दिल्ली और इसके आसपास स्वच्छता के लिए श्रमदान पर एक विशेष कार्यक्रम है। इस श्रमदान कार्यक्रम में अधिकारी/कर्मचारी आसपास के शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं आम जनता के साथ भाग लेंगे। जनता की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आयोजन का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
संसदीय कार्य मंत्रालय ने 15 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2023 तक स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण और शहरी (डीडीडब्ल्यूएस और एमओएचयूए द्वारा) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किए जा रहे वार्षिक स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) पखवाड़े के तहत कई गतिविधियों की योजना बनाई है।


शुरुआत में मंत्रालय में एसएचएस के तहत गतिविधियों को शुरू करने के लिए संसदीय कार्य मंत्रालय के सचिव ने मंत्रालय के अधिकारियों/कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई और उन्हें कचरा मुक्त भारत सुनिश्चित करने के लिए खुद को समर्पित करने के लिए प्रेरित किया। सचिव और अपर सचिव द्वारा मंत्रालय के भीतर सभी अनुभागों/स्थानों का निरीक्षण किया गया और कार्यालय पारिस्थितिकी तंत्र में यथासंभव स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए उचित निर्देश दिए गए।
मंत्रालय एसएचएस के आदेश के अनुसार बडे पैमाने पर काम कर रहा है। हर नुक्कड़ और कोने को साफ कर दिया गया है। स्क्रैप सामग्री को हटाने के लिए एक विस्तृत योजना तैयार की गई है। स्वच्छ वायु के लिए सीपीडब्ल्यूडी (बागवानी) ने छाया-सहिष्णु/इनडोर पौधे उपलब्ध कराए हैं जिन्हें अधिकारियों के सभी अनुभागों/केबिनों में रखा गया है।


मंत्रालय ने आज केंद्रीय विद्यालय गोल मार्केट, नई दिल्ली के छात्रों के लिए "राष्ट्र निर्माण में स्वच्छता की भूमिका" विषय पर एक इंट्रा-स्कूल निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में 11वीं एवं 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। संसदीय कार्य मंत्रालय के सचिव ने उन सफाई मित्रों को भी सम्मानित किया जो संस्थान में स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। इस प्रकार एसएचएस को पूरी तरह से मनाने के लिए मंत्रालय द्वारा बडी संख्या में गतिविधियां शुरू की गई हैं और आगे भी किए जाने का प्रस्ताव है।
मंत्रालय ने जनता, विशेषकर स्कूल के आसपास के लोगों से 1 अक्टूबर, 2023 को एसएचएस में भाग लेने का आग्रह किया है।
***
एमजी/एमएस/वीएस/डीवी