खान मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

खान मंत्रालय स्वच्छता ही सेवा के ए‍क भाग के रूप में एक अक्टूबर को - एक तारीख-एक घंटा-एक साथ मनाएगा

प्रविष्टि तिथि: 25 SEP 2023 5:34PM by PIB Delhi

खान मंत्रालय की इकाइयां और संबद्ध कार्यालय 1 अक्टूबर, 2023 को "एक तारीख एक घंटा एक साथ" मनाएंगे।

15 सितंबर 2023 से आयोजित किए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के दौरान, खान मंत्रालय ने देश भर के 14 राज्यों में 93 स्‍वच्‍छता ही सेवा अभियान गतिविधियों का आयोजन किया है। इन आयोजनों में 3746 लोगों ने भाग लिया और 40819 घंटों का श्रमदान दिया।  

अब भारत सरकार ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्‍या पर पहली अक्टूबर को "एक तारीख एक घंटा एक साथ" के नारे के तहत अपने पड़ोस के क्षेत्रों को साफ करने के लिए एक घंटे का श्रमदान करें। खान मंत्रालय इससे संबद्ध अधीनस्थ कार्यालयों और सार्वजनिक उपक्रमों ने भी इस अवसर पर श्रमदान के लिए तैयारी कर ली है।

मंत्रालय से संबद्ध कार्यालय 1 अक्टूबर 2023 को सुबह 10 बजे पूरे देश में 38 गतिविधियां चलाएंगे। इसमें देश के विभिन्‍न भागों से नागरिकों को शामिल किया जाएगा जो स्‍वेच्‍छा से स्‍वच्‍छता अभियान में एक घंटे का श्रमदान देंगे।

***

एमजी/एमएस/वीएल/एमपी


(रिलीज़ आईडी: 1960620) आगंतुक पटल : 330
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Punjabi , Kannada