विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने लंबित मामलों के समाधान और स्वच्छता को प्रोत्साहन देने के लिए नवंबर, 2022 से अगस्त, 2023 तक विशेष अभियान 2.0 चलाया

Posted On: 15 SEP 2023 11:02AM by PIB Delhi

स्वच्छता को संस्थागत बनाने और सरकार में लंबित मामलों को कम करने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण से प्रेरणा लेते हुए, डीएसटी ने 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 तक विशेष अभियान 2.0 के तहत राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान, स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया था।

विशेष अभियान 2.0 के तहत प्रयास अभियान के बाद की अवधि में नवंबर, 2022 से अगस्त, 2023 तक जारी रहा। इस अवधि के दौरान, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने अपने अधीनस्थ/क्षेत्रीय कार्यालयों और स्वायत्त निकायों के साथ स्वच्छता अभियान के लिए अपने प्रयास जारी रखे और विभिन्न लंबित मामलों का समय पर समाधान किया।

दिसंबर 2022-अगस्त 2023 के दौरान विभाग और उसके संगठनों द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों में 2,867 सार्वजनिक शिकायतों का समाधान, 69,656 वर्ग फुट जगह खाली करना, स्क्रैप निपटान के माध्यम से 1,16,94,80 रुपये का राजस्व अर्जित करना, 88,187 फाइलों की छंटनी करना और 359 स्वच्छता अभियान संचालित करना रहा।

 

 

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग पिछले अभियानों के उद्देश्यों और उपलब्धियों को आगे बढ़ाने और विशेष अभियान 3.0 के प्रमुख उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

****

एमजी/एमएस/आरपी/एजे


(Release ID: 1957619) Visitor Counter : 266