वित्‍त मंत्रालय

सीबीआईसी ने नवंबर, 2022 और अगस्त, 2023 के बीच 11,284 सार्वजनिक शिकायतों तथा 2,082 से अधिक सार्वजनिक शिकायत अपीलों का निपटारा करने के अलावा स्वच्छता से संबंधित विशेष अभियान 2.0 के तहत सीबीआईसी के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में 195 आउटडोर अभियान चलाए


86,000 फाइलों को हटाए जाने के साथ, कागजी फाइलों को कम करने के लिए सीबीआईसी बड़े पैमाने पर ई-ऑफिस में परिवर्तित हुआ

चिह्नित लंबित कार्यों में कमी लाने पर जोर देते हुए 2-31 अक्टूबर 2023 तक स्वच्छता के लिए विशेष अभियान 3.0 चलाया जाएगा

Posted On: 12 SEP 2023 8:47PM by PIB Delhi

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने नवंबर, 2022 से अगस्त, 2023 तक लंबित मामलों के निपटान पर चलाए गए विशेष अभियान (एससीपीडीएम) में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। इस अभियान का विशेष जोर वीआईपी संदर्भों और लोक शिकायतों के निस्तारण पर था। इस अवधि के दौरान 80 वीआईपी संदर्भों, 11,284 लोक शिकायतों और 2,082 से अधिक लोक शिकायत अपीलों का निपटारा किया गया। इसके अलावा, सीबीआईसी के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में एक राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान भी आयोजित किया गया। अभी तक इस तरह के 195 आउटडोर अभियान चलाए जा चुके हैं।

 

अभियान के दौरान, लगभग 1 लाख फाइलों की समीक्षा की गई, जिनमें से लगभग 86,000 फाइलों को हटा दिया गया। वर्ष के दौरान निरंतर हुए प्रयासों के कारण, सीबीआईसी बड़े पैमाने पर ई-ऑफिस में परिवर्तित हो गया है। इस वजह से दस्तावेजी फाइलों की संख्या न्यूनतम हो गई है।

न्यू कस्टम्स हाउस की दूसरी मंजिल पर स्वच्छता 2.0 के विशेष अभियान के दौरान वन्यजीव गैलरी अरण्या का उद्घाटन किया गया

एक अन्य चिह्नित क्षेत्र पुराने/ अप्रयुक्त कार्यालय उपकरण और स्क्रैप सामग्री का निपटान पर भी जोर दिया गया और इस प्रकार अतिरिक्त स्थान खाली किया गया। नवंबर, 2022 से अगस्त, 2023 तक अभियान अवधि के दौरान, अप्रयुक्त सामग्री/ कबाड़ का निपटान करके लगभग 9,909 वर्ग फुट जगह खाली की गई। इस प्रकार निर्मित अतिरिक्त स्थान का सकारात्मक उपयोग किया गया।

इस कवायद को और गति देने के लिए, सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप, सीबीआईसी स्वच्छता को व्यवस्थित बनाने और चिह्नित किए गए लंबित कार्यों में कमी लाने के लिए 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2023 तक विशेष अभियान 3.0 चलाया जाएगा। इस तरह, सीबीआईसी अभियान के 2-31 अक्टूबर, 2023 तक के चरण के दौरान भारत भर में अपने क्षेत्रीय कार्यालयों के साथ मिलकर चिह्नित किए गए संदर्भों/ मुद्दों का निपटान करने का प्रयास करेगा। सीबीआईसी स्वच्छता सुनिश्चित करने और अपने रखरखाव वाले सार्वजनिक स्थानों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

****

एमजी/एमएस/आरपी/एमपी/वाईबी
 



(Release ID: 1956807) Visitor Counter : 173


Read this release in: Telugu , English , Urdu