महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
एनआईपीसीसीडी ने “घरों में बच्चो में व्यवहार संबंधी समस्या का प्रबंधन” विषय पर गुवाहाटी स्थित क्षेत्रीय केंद्र में अभिभावकीय कार्यशाला का आयोजन किया
प्रविष्टि तिथि:
25 AUG 2023 4:07PM by PIB Delhi
राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान (एनआईपीसीसीडी) ने “घरों में बच्चो में व्यवहार संबंधी समस्या का प्रबंधन” विषय पर 21 अगस्त,2023 को गुवाहाटी के गरचुक स्थित एसबीओए पब्लिक स्कूल में एक अभिभावकीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में 30 अभिभावकों ने भाग लिया।
कार्यशाला में निम्नलिखित मुद्दो पर ध्यान केंद्रित किया गया :
- अशांतिकारक व्यवहार के पीछे कारकों को समझने के लिए अभिभावकों के ज्ञान में वृद्धि करना
- सभ्य,सुलभ एवं व्यवहारिक प्रबंधन समाधान प्रदान करना
- अभिभावक और बच्चो के बीच सामाजिक रुप से स्वीकार्य व्यवहारवादी विकल्पों के प्रति भागीदारी स्थापित करना

*****
एमजी/एमएस/आरपी/एजे
(रिलीज़ आईडी: 1953923)
आगंतुक पटल : 128