उप राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर उपराष्ट्रपति का राष्ट्र के नाम संदेश

प्रविष्टि तिथि: 29 AUG 2023 5:21PM by PIB Delhi

रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर, मैं सभी भारतीयों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

रक्षा बंधन का उत्सव प्यार के उस खूबसूरत बंधन का प्रतीक है जो भाइयों और बहनों को बांधता है, और उन्हें आपसी विश्वास और अटूट प्रतिबद्धता में एक साथ रखता है।

इस रक्षा बंधन पर, आइए हम अपनी 'नारी शक्ति' के साथ खड़े होने का संकल्प लें क्योंकि वे भारत को और अधिक गौरव पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

यह त्योहार हमारे जीवन में आनंद और खुशियां बढ़ाए।

***

एमजी/एमएस/एके/एसके


(रिलीज़ आईडी: 1953307) आगंतुक पटल : 397
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Tamil