रक्षा मंत्रालय
आईएनएस सुनयना ने दक्षिण अफ्रीका के डरबन बंदरगाह का दौरा किया
प्रविष्टि तिथि:
26 AUG 2023 11:29AM by PIB Delhi
आईएनएस सुनयना ने 21-25 अगस्त, 2023 दक्षिण अफ्रीका के डरबन बंदरगाह का दौरा किया, जिससे क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास (सागर) के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप समुद्री भागीदारों के साथ भारत के संबंधों को मजबूत किया। यात्रा के दौरान, भारतीय नौसेना और दक्षिण अफ्रीका नौसेना के कर्मियों ने पेशेवर एवं प्रशिक्षण संबंधी वार्ता, डेक दौरे और स्पोर्ट्स फिक्स्चर की एक विस्तृत श्रृंखला में भाग लिया। नेविगेशन, अग्निशमन, क्षति नियंत्रण और विजिट बोर्ड सर्च एंड सीज के विभिन्न पहलुओं पर संयुक्त प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए। वसुधैव कुटुम्बकम के संदेश का प्रसार करते हुए आईएनएस सुनयना पर दक्षिण अफ्रीका नौसेना कर्मियों के साथ एक संयुक्त योग सत्र आयोजित किया गया।
जहाज 23 अगस्त, 2023 को आगंतुकों के लिए खुला था। डरबन में भारत के महावाणिज्य दूत डॉ. थेलमा जॉन डेविड ने जहाज का दौरा किया और जहाज की भूमिका एवं क्षमताओं से अवगत हुए।
जहाज ने दक्षिण अफ्रीकी नौसेना के जहाज एसएएस किंग सेखुखुने I के साथ डरबन से समुद्री साझेदारी अभ्यास (एमपीएक्स) किया, बंदरगाह छोड़ने पर, संयुक्तता और इंटरऑपरेबिलिटी को आगे बढ़ाया।
यात्रा के सफल परिणति समुद्री सहयोग और साझेदारी को बढ़ावा देने की दिशा में दोनों नौसेनाओं की साझी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
***
एमजी/एमएस/एसके/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 1952615)
आगंतुक पटल : 187