निर्वाचन आयोग
azadi ka amrit mahotsav

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा का उपचुनाव

प्रविष्टि तिथि: 22 AUG 2023 12:14PM by PIB Delhi

निम्नलिखित विवरण के अनुसार उत्तर प्रदेश से राज्यसभा में एक आकस्मिक रिक्ति है: –

सदस्य का नाम

कारण

रिक्ति की तिथि

अवधि तक

श्री हरद्वार दुबे

मृत्यु

26.06.2023

25.11.2026

 

  1. आयोग ने निम्नलिखित अनुसूची के अनुसार उपरोक्त रिक्ति को भरने के लिए उत्तर प्रदेश से राज्य सभा के लिए उपचुनाव कराने का निर्णय लिया है:

क्रम संख्या

विवरण

तारीख

 

अधिसूचना जारी होने की तिथि

29 अगस्त, 2023 (मंगलवार)

 

नामांकन भरने करने की अंतिम तिथि

05 सितंबर, 2023 (मंगलवार)

 

नामांकन पत्रों की जांच

06 सितंबर, 2023 (बुधवार)

 

नाम वापस लेने की अंतिम तिथि

08 सितंबर, 2023 (शुक्रवार)

 

मतदान की तिथि

15 सितंबर, 2023 (शुक्रवार)

 

मतदान का समय

सुबह 09:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक

 

वोटों की गिनती

15 सितंबर, 2023 (शुक्रवार) शाम 05:00 बजे

 

चुनाव संपन्न होने की तिथि

19 सितंबर, 2023 (मंगलवार)

 

  1. 8 अगस्त, 2023 के प्रेस नोट के पैरा संख्या 6 में निहित ईसीआई द्वारा जारी किए गए कोविड-19 के व्यापक दिशानिर्देश, लिंक https://eci.gov.in/files/file/15208-schedule-for-bye-election-to-07-legislative-assemblies-of-jharkhand-tripura-kerala-west-bengal-uttar-pradesh-and-uttarakhand/ पर उपलब्ध हैं। पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान जहां भी लागू हो सभी व्यक्तियों द्वारा इसका पालन करना होगा।
  2. उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को निर्देश दिया गया है कि वे राज्य से एक वरिष्ठ अधिकारी को नियुक्त करें ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उक्त उपचुनाव के संचालन की व्यवस्था करते समय कोविड ​​-19 रोकथाम उपायों के बारे में मौजूदा निर्देशों का अनुपालन किया जाए।

******

एमजी/एमएस/आरपी/केजे


(रिलीज़ आईडी: 1951016) आगंतुक पटल : 587
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil , Telugu