स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

देश भर से 50 नर्स विशेष अतिथि के रूप में प्रतिष्ठित लाल किला से स्वतंत्रता दिवस समारोह देखने के लिए आमंत्रित की गईं


कोविड के दौरान हमारे प्रयासों को मान्यता देते हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित करने पर मैं पूरे नर्सिंग समुदाय की ओर से माननीय प्रधानमंत्री और भारत सरकार को हृदय से धन्यवाद देना चाहूंगी: श्रीमती अनिता तोमर, नर्सिंग ऑफिसर

मैं कोविड के दौरान हमारे प्रयासों और समर्पण को मान्यता देने के लिए सरकार के प्रति अपना आभार व्यक्त करती हूं। मैं विभिन्न विकास योजनाओं के माध्यम से दिखाए गए नर्स समर्थक दृष्टिकोण के लिए भी सरकार को धन्यवाद देना चाहती हूं : श्रीमती वंदना कौशिक, नर्सिंग अधिकारी

प्रविष्टि तिथि: 14 AUG 2023 3:52PM by PIB Delhi

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को सुनने के लिए देश भर से 50 नर्सों को उनके परिवार के सदस्यों के साथ विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। वे जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के 1800 विशेष अतिथियों का हिस्सा होंगे, जिनमें वाइब्रेंट गांवों के सरपंच, शिक्षक, किसान और मछुआरे शामिल होंगे। इन्हें 15 अगस्त, 2023 को प्रतिष्ठित स्मारक पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

सरकार की पूरे भारत से जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों को आमंत्रित करने और समारोहों का हिस्सा बनाने की पहल उसकी 'जनभागीदारी' के विजन के अनुरूप है।

सफदरजंग अस्पताल की नर्सिंग अधिकारी श्रीमती वंदना कौशिक ने कहा कि कोविड के दौरान हमारे प्रयासों और समर्पण को मान्यता देने के लिए मैं सरकार के प्रति अपना आभार व्यक्त करती हूं। मैं विभिन्न विकास योजनाओं के माध्यम से दिखाए गए नर्स समर्थक दृष्टिकोण के लिए भी सरकार को धन्यवाद देना चाहती हूं।

***

एमजी/एमएस/आरपी/एजी/एसके/डीके


(रिलीज़ आईडी: 1948590) आगंतुक पटल : 350
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Urdu , English , Urdu , Tamil