जनजातीय कार्य मंत्रालय

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के लिए शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2023 तक बढ़ा दी गई है

Posted On: 01 AUG 2023 6:11PM by PIB Delhi

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) के लिए शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि अब 18 अगस्त 2023 तक बढ़ा दी गई है।

जनजातीय कार्य मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वायत्त संगठन, जनजातीय विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा समिति (एनईएसटीएस), एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) के लिए शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए भर्ती अभियान चला रहा है। जनजातीय विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा समिति ने निम्नलिखित पदों को भरने के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कर्मचारी चयन परीक्षा (ईएसएसई) -2023 के लिए 20.06.2023 और 19.07.2023 को अधिसूचना जारी की है:

पद

रिक्तियाँ

प्रधानाचार्य

303

पीजीटी

2266

टीजीटी

5660

छात्रावास वार्डन (पुरुष)

335

छात्रावास वार्डन (महिला)

334

लेखाकार

361

कनिष्ठ सचिवालय सहायक (जेएसए)

759

प्रयोगशाला सहायक

373

कुल

10391

 

इसके अलावा, "बी.एड डिग्री" जहां भी लागू हो, उसे "बी.एड डिग्री/ इंटीग्रेटेड बी.एड.-एमएड डिग्री" के रूप में पढ़ा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की विस्तृत प्रक्रिया, पात्रता मानदंड और प्रत्येक पद के लिए पाठ्यक्रम के साथ अन्य विवरण वेबसाइट emrs.tribal.gov.in पर उपलब्ध है

राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) में रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। आवेदन प्राप्त करने के लिए पोर्टल 18.08.2023 तक चालू रहेगा।

****

एमजी/एमएस/आरपी/एमकेएस/वाईबी



(Release ID: 1944805) Visitor Counter : 801


Read this release in: English , Urdu , Punjabi