सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्‍वयन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने स्वच्छता पखवाड़ा मनाया

प्रविष्टि तिथि: 27 JUL 2023 5:15PM by PIB Delhi

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने 1 जुलाई 2023 से 15 जुलाई 2023 तक स्वच्छता पखवाड़ा (पखवाड़ा) मनाया। मंत्रालय ने इस दौरान देश भर में स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियों की एक विस्तृत श्रृंखला आयोजित की। स्वच्छता पखवाड़े के उद्घाटन के अवसर पर 1 जुलाई 2023 को सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) मुख्यालय में एक शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सचिव (एसएंडपीआई) ने मंत्रालय के सभी अधिकारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001TDP9.jpg

मंत्रालय के कोलकाता स्थित कार्यालयों द्वारा "वेस्ट टू वेल्थ" पर चार दिवसीय कार्यशाला और "स्वच्छता और सार्वजनिक स्वास्थ्य" पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00285OR.jpg

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय मुख्यालय द्वारा "अवशिष्ट खाते और सतत विकास लक्ष्यों के साथ इसके संबंध" पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003TPX6.jpg

पूरे देश में जन भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए लगभग 41 स्कूलों में स्वच्छता से संबंधित पेंटिंग, कला, क्विज़ जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004OMVE.jpg

इसके अतिरिक्त विभिन्न अस्पतालों, अनाथालयों, बाजारों, औद्योगिक क्षेत्रों और गांवों में स्वास्थ्य शिविर, नुक्कड़ नाटक, रैलियां, स्वच्छता जागरूकता अभियान, स्वच्छता अभियान चलाए गए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005DMT8.jpg https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006ENAJ.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0075W7Z.jpg https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008I8V2.jpg

***

एमजी/एमएस/आरपी/एजी/एनजे


(रिलीज़ आईडी: 1943415) आगंतुक पटल : 394
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu