सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्‍वयन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

श्रम बल भागीदारी दर

Posted On: 26 JUL 2023 3:30PM by PIB Delhi

राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय (एनएसएसओ), सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जुलाई 2021-जून 2022 के दौरान संचालित किए गए आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के अनुसार, इस अवधि के दौरान भारत में अनुमानित बेरोजगारी दर (यूआर) सामान्य स्थिति (पीएस+ एसए) 4.1 प्रतिशत थी।

नवीनतम पीएलएफएस वार्षिक रिपोर्ट, 2021-22 के अनुसार, 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए सामान्य स्थिति (पीएस+एसएस) पर अनुमानित श्रम बल भागीदारी दर (एलएफपीआर) 2019-20 से बढ़ गई है, जिसका उल्लेख निम्‍नलिखित है:

 

 वर्ष

15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए सामान्य स्थिति (पीएस+एसएस) पर एलएफपीआर (प्रतिशत)

2019-20

53.5

2020-21

54.9

2021-22

55.2

 

यह जानकारी सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

*****

एमजी/एमएस/आरपी/आरके/जीआरएस


(Release ID: 1943012) Visitor Counter : 518


Read this release in: English , Urdu , Tamil