पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय

नई दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में आज विश्व सर्प दिवस मनाया गया

Posted On: 16 JUL 2023 6:20PM by PIB Delhi

नई दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणी उद्यान, (दिल्ली चिड़ियाघर) में आज 16.07.2023 को विश्व सर्प दिवस मनाया गया है। विश्व सर्प दिवस मनाने का उद्देश्य भारत के साँपों, साँपों के बारे में अविश्वास और हमारे इकोसिस्टम में साँपों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाकर साँपों की रक्षा करना है। इस अवसर पर साँप पालने वाले कर्मचारियों द्वारा सरीसृप गृह में पिंजरे का फर्नीचर उपलब्ध कराकर संवर्धन गतिविधि का संचालन किया गया। इस अवसर पर सर्प घरों के अंदर भी वृक्षारोपण किया गया।

सरीसृप हाउस में लगभग 350 आगंतुकों और छोटे बच्चों के साथ मिशन लाइफ के बाद सांपों और स्वस्थ जीवन शैली के बारे में बातचीत की गई। सरीसृप हाउस वॉक का आयोजन किया गया और आगंतुकों ने साँप पालने वालों के साथ बातचीत की। इस यात्रा के दौरान आगंतुकों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया और साँपों के संरक्षण में चिड़ियाघर की भूमिका के बारे में जानकारी प्राप्त की। आगंतुकों के बीच सरीसृपों पर पठन सामाग्री भी वितरित की गई। वर्तमान में राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में 07 प्रजातियों के 31 साँप उपस्थित हैं।

****

एमजी/एमएस/आरपी/एमकेएस/वाईबी



(Release ID: 1940009) Visitor Counter : 439


Read this release in: English , Urdu , Tamil , Telugu