महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान(एनआईपीसीसीडी) ने जम्मू-कश्मीर के सीडब्ल्यूसी में नवनियुक्त अध्यक्षो तथा सदस्यों के लिए समावेशन प्रशिक्षण का आयोजन किया

प्रविष्टि तिथि: 07 JUL 2023 7:30PM by PIB Delhi

राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान(एनआईपीसीसीडी) ने जम्मू-कश्मीर के सीडब्ल्यूसी में नवनियुक्त अध्यक्षो तथा सदस्यों के लिए 12 जून से 24 जून तक एनआईपीसीसीडी,नई दिल्ली में समावेशन प्रशिक्षण का आयोजन किया।

जम्मू-कश्मीर के सीडब्ल्यूसी में नवनियुक्त अध्यक्षो तथा सदस्यों के लिए 15 दिवसीय समावेशन प्रशिक्षण की मुख्य विशेषताओ में निम्नलिखित सम्मिलित हैं:

  • भारत में बाल अधिकार और संरक्षण के लिए वैचारिक रूपरेखा
  • बाल न्याय संशोधन अधिनियम,2021,आदर्श नियम 2016 एवं संशोधन नियम 2022
  • सीडब्ल्यूसी का संचालन और सीडब्ल्यूसी के अध्यक्षों और सदस्यों की भूमिका और जिम्मेदारी
  • पुनर्वासन एवं सामाजिक पुनर्घटन
  • बाल न्याय प्रणाली में सलाह का महत्व
  • भारत में बच्चों की देखभाल और संरक्षण के लिए अन्य विभागों के साथ अभिसारिता

*****

एमजी/एमएस/आरपी/एजे


(रिलीज़ आईडी: 1938819) आगंतुक पटल : 116
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu