ग्रामीण विकास मंत्रालय
भूमि संसाधन विभाग ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 2023 मनाया
प्रविष्टि तिथि:
21 JUN 2023 3:17PM by PIB Delhi
ग्रामीण विकास मंत्रालय के भूमि संसाधन विभाग (डीओएलआर) ने 21 जून 2023 को शिवाजी स्टेडियम एनेक्सी, नई दिल्ली में अपने स्वास्थ्य रेजुवे केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई)-2023 मनाया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन डीओएलआर के सचिव अजय तिर्की ने डीओएलआर के अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के प्रशिक्षक द्वारा व्यापक योग सत्र आयोजित किया गया, जिसमें डीओएलआर के अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही। भूमि संसाधन विभाग के सचिव श्री अजय तिर्की ने योग सत्र का नेतृत्व किया जिसमें डीओएलआर के अधिकारियों ने भाग लिया। जबलपुर से उपराष्ट्रपति के अंतर्राष्ट्रीय योग उत्सव (आईवाईसी) कार्यक्रम का लाइव संबोधन सुबह 6.40 बजे से वेबकास्ट किया गया। प्रतिभागियों द्वारा सुबह 7.00 बजे से 7.45 बजे तक पूरे जोश और उत्साह के साथ योगासन किए गए। आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित सभी कॉमन योग प्रोटोकॉल का पालन किया गया।




***
एमजी/एमएस/आरपी/एजी/एमएस/एसके
(रिलीज़ आईडी: 1934055)
आगंतुक पटल : 232