पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री ने इंडियन रजिस्टर ऑफ शिपिंग के मुख्यालय का दौरा किया और हरित परिवहन को इस तरह से विकसित करने का आग्रह किया जिससे पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे

Posted On: 25 MAY 2023 7:07PM by PIB Delhi

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग और आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज मुंबई में इंडियन रजिस्टर ऑफ शिपिंग (आईआरएस) के मुख्यालय का दौरा किया और इस संस्था की समीक्षा की।

इस अवसर पर उन्होंने संस्था में विभिन्न स्तरों पर कार्यरत अधिकारियों से बातचीत की। आईआरएस नियामक और अनुसंधान एवं विकास टीम के साथ अपनी बातचीत के दौरान उन्होंने अनुसंधान परियोजनाओं के विभिन्न पहलुओं को समझने की कोशिश की। श्री सोनोवाल ने अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन के जलवायु लक्ष्यों को पूरा करने के लिए ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने में आईआरएस द्वारा की गई हरित पहल की सराहना की। श्री सोनोवाल ने शिपिंग के पर्यावरणीय प्रभाव को समझने में भी गहरी रुचि दिखाई और आईआरएस कैसे उन्नत तकनीकों का उपयोग करके डिजाइन और परिचालन प्रक्रियाओं में योगदान दे रहा है इसके बारे में भी जानकारी प्राप्त की। आईआरएस अधिकारियों को अपने संबोधन के दौरान उन्होंने प्रौद्योगिकी को अपनाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी विकास पर्यावरण और पारिस्थितिकी की कीमत पर नहीं होना चाहिए।

श्री सोनोवाल ने इंडियन रजिस्टर ऑफ शिपिंग की टीम को वैश्विक दर्जा हासिल करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि पिछले 48 वर्षों में आईआरएस की सेवाएं सराहनीय हैं। उन्होंने आईआरएस से देश में समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने में बड़ी भूमिका निभाने की भी अपील की।

********

एमएजी/एमएस/आरपी/डीवी



(Release ID: 1930967) Visitor Counter : 97


Read this release in: English , Urdu , Marathi