पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय

ऑयल इंडिया ने अपनी स्थापना से लेकर अब तक का सर्वाधिक शुद्ध लाभ 6810.40 करोड़ अर्जित किया

Posted On: 26 MAY 2023 7:40PM by PIB Delhi

ऑयल इंडिया लिमिटेड, (ओआईएल) ने आज वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की। कंपनी ने अपनी स्थापना के बाद से अब तक का सबसे अधिक 6,810.40 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। उच्च परिचालन आय, तेल और गैस उत्पादन में वृद्धि के कारण इसमें वर्ष दर वर्ष 75.20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

पिछले वित्तीय वर्ष में कंपनी ने उच्चतम पाइप लाइन-प्रवाह 8.19 एमएमटी  की सूचना दी थी। जबकि  वर्ष दर वर्ष 60.17% की वृद्धि के साथ उच्चतम टर्नओवर ₹23,272.57 करोड़  अर्जित किया था।

यह उल्लेखनीय है कि पिछले छह दशकों में ओआईएल ने अपने विकसित और हाल ही में खोजे गए तेल क्षेत्रों के कारण, तेल एवं गैस उत्पादन के क्षेत्र में अपनी विकास यात्रा को जारी रखा है। पिछले वित्त वर्ष में ओआईएल ने तेल उत्पादन में 5.5%  की वृद्धि के साथ  3.18 एमएमटी और 4.4% की वृद्धि के साथ 3.18 बीसीएम गैस का उत्पादन किया, जिसने किसी भी कंपनी द्वारा अपनी  स्थापना के बाद, अब तक के अधिकतम गैस उत्पादन को दर्ज करने की एक नई ऊँचाई हासिल की है।

कंपनी की प्रति शेयर आय (ईपीएस) वर्ष 2022 के ₹35.85 प्रति शेयर की तुलना में बढ़कर ₹62.80 प्रति शेयर हो गई है। ऑयल बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2023 के लिए 20 प्रतिशेयर फेसवैल्यू 10 के कुल लाभांश के साथ 5.50 प्रति शेयर का अंतिम लाभांश घोषित किया है।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2022 के चौथी तिमाही की तुलना में वित्त वर्ष 2023 के चौथी तिमाही में टर्नओवर में 26.15 प्रतिशत और 9.17 प्रतिशत की पीएटी में वृद्धि के साथ बेहतर वित्तीय तथा भौतिक प्रदर्शन दर्ज किया है। कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के उत्पादन में भी वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में वर्ष दर वर्ष की तुलना में क्रमशः 6.95% और 6.27% की वृद्धि देखी गयी है।

यह भी ध्यान देने योग्य है कि एनआरएल, जो की ओआईएल की एक ग्रुप कंपनी है, ने 9854.39 करोड़ के कर के बाद अपना उच्चतम समेकित लाभ दर्ज किया है। 46.66 प्रतिशत की वर्ष दर वर्ष वृद्धि और वित्तीय वर्ष के लिए 41,038.94 करोड़ का अब तक का सबसे अधिक समेकित कारोबार किया है। वर्ष दर वर्ष की तुलना में 36.75 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

एनआरएल ने अपने उल्लेखनीय ट्रैक रिकॉर्ड को जारी रखते हुए और 103% क्षमता उपयोग के साथ वित्त वर्ष 2023 में 3091.37 टीएमटी का अब तक का उच्चतम ‘क्रूड प्रवाह’ प्रदर्शित किया। वित्तीय वर्ष 2023 के लिए एनआरएल का सकल रिफाइनरी मार्जिन पिछले वर्ष के लिए यूएस डॉलर 14.33/बीबीएल की तुलना में यूएस डॉलर 19.86/बीबीएल है।

ऑयल इंडिया लिमिटेड के बारे में:

ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) ‘अप्स्ट्रीम सेक्टर’ में पूरी तरह से एकीकृत अन्वेषण और उत्पादन कंपनी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत भारत सरकार के एक राज्य के स्वामित्व वाला उद्यम ओआईएल एक नवरत्न कंपनी है। भारत में यह दूसरी सबसे बड़ी राष्ट्रीय तेल और गैस कंपनी है।

***

एमजी/एमएस/आरपी/पीएस/एसएस



(Release ID: 1927639) Visitor Counter : 264


Read this release in: English , Urdu , Marathi