विशेष सेवा एवं फीचर्स
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्‍मृति इरानी और श्री वी. मुरलीधरन ने दिवंगत डॉ. वंदना दास के आवास का दौरा किया

प्रविष्टि तिथि: 22 MAY 2023 7:16PM by PIB Delhi

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति इरानी और केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री और संसदीय मामलों के राज्य मंत्री श्री वी. मुरलीधरन ने कुरुप्पंथरा, कोट्टायम में डॉ. वंदना दास के आवास का दौरा किया। दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने स्वर्गीय डॉ. दास के माता-पिता श्री के. जी. मोहनदास और वसंतकुमारी के साथ लगभग एक घंटा बिताया और उन्हें सांत्वना दी।

केंद्रीय मंत्री डॉ. वंदना दास के घर के पास बने उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित कर वापस लौटे। कोल्लम की कोट्टारक्कारा तालुक अस्पताल में 10 मई 2023 की रात हाउस सर्जन, डॉ. वंदना दास की हत्या की गई थी।

**********

एमजी/एमएस/आरपी/केके


(रिलीज़ आईडी: 1926464) आगंतुक पटल : 356
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Malayalam