श्रम और रोजगार मंत्रालय

कृषि एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक –अप्रैल, 2023

Posted On: 19 MAY 2023 8:25PM by PIB Delhi

अप्रैल, 2023 माह के लिए कृषि श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (आधारः 1986-87=100) 5 और 6 अंकों की वृद्धि के साथ क्रमश: 1180 (एक हजार एक सौ अस्सी) और 1192(एक हजार एक सौ बयानवे) पर रहा। कृषि मजदूरों और ग्रामीण मजदूरों के सामान्य सूचकांक में हुए बदलाव में मुख्य योगदान खाद्य समूह क्रमशः 4.23 और 4.05 अंक पर रहा। यह वृद्धि मुख्य रूप से दालें, दूध, सूखी मिर्च, लहसुन, अदरक, मिक्स मसाले, शक्कर, गुड़, सब्ज़ियाँ और फल आदि की कीमतों में वृद्धि के कारण रही।

विभिन्न राज्यों के सूचकांकों में वृद्धि/कमी भिन्न-भिन्न रही। कृषि श्रमिकों के मामले में 20 राज्यों में 1 से 12 अंकों की वृद्धि दर्ज की गई। तमिलनाडु 1367 अंकों के साथ सूचकांक तालिका में सबसे ऊपर रहा जबकि हिमाचल प्रदेश 918 अंकों के साथ सबसे नीचे है।

ग्रामीण श्रमिकों के मामले में, 20 राज्यों में इसमें 1 से 12 अंकों की वृद्धि दर्ज की गई। तमिलनाडु 1356 अंकों के साथ सूचकांक तालिका में सबसे ऊपर रहा जबकि हिमाचल प्रदेश 969 अंकों के साथ सबसे नीचे है।

राज्य स्तर पर, कृषि श्रमिकों एवं ग्रामीण श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांकों में पश्चिम बंगाल राज्य में अधिकतम वृद्धि (12 अंक प्रत्येक) द्वारा हासिल की गई। कीमतों में वृद्धि मुख्यत: दूध, सूखी मिर्च, अदरक, मिश्रित मसाले, जलाऊ लकड़ी, सब्जी और फल आदि के दामों में वृद्धि के कारण रही।

सीपीआई-एएल और सीपीआई-आरएल पर आधारित महंगाई दर अप्रैल, 2023 में 6.50 प्रतिशत और 6.52 प्रतिशत रही, जबकि मार्च, 2023 में यह क्रमशः  7.01 प्रतिशत और 6.94 प्रतिशत रही और पिछले साल इसी महीने के दौरान क्रमशः 6.44 प्रतिशत और 6.67 प्रतिशत थी। इसी प्रकार, खाद्य मुद्रास्फीति अप्रैल, 2023 में 6.67 प्रतिशत और 6.52 प्रतिशत रही, जबकि मार्च, 2023 में यह क्रमशः 7.12 प्रतिशत और 7.07 प्रतिशत रही थी और पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान क्रमशः  5.29 प्रतिशत और 5.35 प्रतिशत  थी।

 अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सामान्य एवं वर्ग वार)

समूह

कृषि श्रमिक

ग्रामीण श्रमिक

 

मार्च, 2023

अप्रैल, 2023

मार्च, 2023

अप्रैल, 2023

सामान्य सूचकांक

1175

1180

1186

1192

खाद्य

1098

1104

1105

1111

पान सुपारी आदि

1996

1999

2005

2008

ईंधन और प्रकाश

1298

1298

1290

1290

कपड़े, बिस्तर और जूते

1247

1252

1286

1292

विविध

1251

1256

1255

1260

 

 

माह मई 2023 के लिए कृषि एवं ग्रामीण श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 20 जून, 2023 को जारी किया जाएगा।

*********

एमजी/एमएस/आरपी/केजे



(Release ID: 1925688) Visitor Counter : 390


Read this release in: English , Urdu , Punjabi