गृह मंत्रालय

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर सम्मान के रूप में 26 और 27 अप्रैल को दो दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा

Posted On: 25 APR 2023 11:20PM by PIB Delhi

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल का 25 अप्रैल, 2023 को निधन हो गया। दिवंगत गणमान्य व्यक्तित्व के सम्मान में, भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि पूरे भारत में 26 और 27 अप्रैल, 2023 को दो दिनों का राजकीय शोक रहेगा।

शोक के दिनों में, उन सभी भवनों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है और इन दो दिनों में किसी आधिकारिक समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा।

***

एमजी/एमएस/आरपी/एसएस



(Release ID: 1919701) Visitor Counter : 270


Read this release in: English , Urdu , Punjabi