श्रम और रोजगार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

कृषि एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक – मार्च, 2023

Posted On: 20 APR 2023 8:57PM by PIB Delhi

मार्च, 2023 माह के लिए कृषि श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (आधारः 1986-87=100) 4 अंकों की वृद्धि के साथ क्रमश: 1175 (एक हजार एक सौ पचहत्तर) और 1186 (एक हजार एक सौ छियासी) पर रहा। कृषि मजदूरों और ग्रामीण मजदूरों के सामान्य सूचकांक में हुए बदलाव में मुख्य योगदान खाद्य समूह क्रमशः 1.67 और 1.97 अंक पर रहा। यह वृद्धि मुख्य रूप से चावल, ज्वार, रागी, दालें, दूध, बकरी का मांस, ताजी/सूखी मछली, हरी मिर्च, लहसुन, मिश्रित मसाले, सब्जियां और फल, रेडीमेड चाय आदि की कीमतों में वृद्धि के कारण रही।

विभिन्न राज्यों के सूचकांकों में वृद्धि/कमी भिन्न-भिन्न रही। कृषि श्रमिकों के लिए 18 राज्यों के सूचकांकों में 1 से 9 अंकों की वृद्धि रही जबकि 2 राज्यों के सूचकांक में 2 से 4 अंकों की गिरावट रही। तमिलनाडु राज्य का सूचकांक 1360 अंकों के साथ सूचकांक तालिका में शिखर पर रहा जबकि हिमाचल प्रदेश राज्य का सूचकांक 917 अंकों के साथ सबसे नीचे रहा।

ग्रामीण श्रमिकों के लिए 18 राज्यों के सूचकांकों में 1 से 9 अंकों की वृद्धि रही जबकि 2 राज्यों के सूचकांक में 2 से 3 अंकों की गिरावट रही। तमिलनाडु राज्य का सूचकांक 1350 अंकों के साथ सूचकांक तालिका में शिखर पर रहा जबकि हिमाचल प्रदेश राज्य का सूचकांक 968 अंकों के साथ सबसे नीचे रहा।

राज्य स्तर पर, कृषि श्रमिकों एवं ग्रामीण श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांकों में पश्चिम बंगाल राज्य में अधिकतम वृद्धि ( 9 अंक प्रत्येक)द्वारा हासिल की गई। कीमतों में वृद्धि मुख्यत: चावल, मांस बकरी, मछली-ताजा, हरी मिर्च, हरी मिर्च, सब्जियां और फल, जलाऊ लकड़ी, आदि कीमतों में वृद्धि के कारण रही। इसके विपरीत कृषि श्रमिकों एवं ग्रामीण श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांकों में उत्तर प्रदेश राज्य में (क्रमश: 4 और 3 अंक) कमी मुख्यत: गेहूं-आटा, बाजरा, जौ, सरसों का तेल, प्याज आदि की कीमतों में गिरावट के कारण रही।

सीपीआई-एएल और सीपीआई-आरएल पर आधारित महंगाई दर मार्च, 2023 में 7.01% और 6.94% थी, जबकि फरवरी, 2023 में यह क्रमशः 6.94% और 6.87% और पिछले साल इसी महीने के दौरान क्रमशः 6.09% और 6.33% थी। इसी प्रकार, खाद्य मुद्रास्फीति मार्च, 2023 में 7.12% और 7.07%  रही, जबकि फरवरी, 2023 में यह क्रमशः 6.82% और 6.68% रही थी और पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान क्रमशः 4.91% और 4.88% थी।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0014BIV.pnghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002T3AG.png

अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सामान्य एवं वर्ग वार)

समूह

कृषि श्रमिक

ग्रामीण श्रमिक

 

फरवरी, 2023

मार्च, 2023

फरवरी, 2023

मार्च, 2023

सामान्य सूचकांक

1171

1175

1182

1186

खाद्य

1096

1098

1102

1105

पान, सुपारी, आदि

1977

1996

1986

2005

ईंधन और प्रकाश

1296

1298

1288

1290

कपड़े, बिस्तर और जूते

1243

1247

1280

1286

मिश्रित

1245

1251

1250

1255

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0036HCL.pnghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004QSI4.png

माह अप्रैल, 2023 के लिए कृषि एवं ग्रामीण श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 19 मई, 2023 को जारी किया जाएगा

***

एमजी /एमएस/ केजे




(Release ID: 1918637) Visitor Counter : 343


Read this release in: English , Urdu , Punjabi