राष्ट्रपति सचिवालय
राष्ट्रपति 18 से 21 अप्रैल तक हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगी
प्रविष्टि तिथि:
17 APR 2023 6:56PM by PIB Delhi
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 18 से 21 अप्रैल, 2023 तक हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगी। इस अवधि में श्रीमती मुर्मु राष्ट्रपति निवास, मशोबरा में रुकेंगी।
राष्ट्रपति 18 अप्रैल, 2023 को मशोबरा में ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन करेंगी। उसी शाम, वे हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा उनके सम्मान में शिमला के राजभवन में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लेंगी।
राष्ट्रपति 19 अप्रैल, 2023 को नेशनल एकेडमी ऑफ ऑडिट एंड अकाउंट्स, शिमला में भारतीय लेखापरीक्षा और लेखा सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगी। वे शिमला में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।
राष्ट्रपति 20 अप्रैल, 2023 को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी का दौरा करेंगी। बाद में, वे राष्ट्रपति निवास में 'एट होम' रिसेप्शन की मेजबानी करेंगी। राष्ट्रपति निवास उसी दिन जनता के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा।
***
एमजी/एमएस/एसकेएस/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 1917420)
आगंतुक पटल : 500