रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने उत्तर बंगाल के अग्रिम क्षेत्रों और सेना के त्रिशक्ति कोर मुख्यालय का दौरा किया


अवसंरचना विकास, परिचालन और संचालन तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की

Posted On: 09 APR 2023 1:20PM by PIB Delhi

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस), जनरल अनिल चौहान ने 08 और 09 अप्रैल, 2023 को त्रिशक्ति कोर के जीओसी के साथ वायु सेना स्टेशन और उत्तर बंगाल के अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया।उन्होंने क्षेत्र में अवसंरचना विकास, परिचालन और संचालन तैयारियों के प्रगति की समीक्षा की। सीडीएस ने दूरदराज के इलाकों में तैनात सैनिकों के साथ बातचीत की और उनके उच्च मनोबल तथा व्यावसायिक कुशलता की सराहना की।

IMG_256

जनरल अनिल चौहान ने सुकना में त्रिशक्ति कोर मुख्यालय का भी दौरा किया, जहांउन्हें सिक्किम की उत्तरी सीमाओं पर परिचालन स्थिति की जानकारी दी गई। उन्होंने हाल ही में पूर्वी सिक्किम में हुए हिमस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं के समय नागरिक प्रशासन और स्थानीय आबादी को सहायता पंहुचानेतथा बल संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए सैन्यदलकी सराहना की।

IMG_256

सीडीएस ने सैन्य दल को मजबूत प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित करने और हमेशा सतर्क रहने के लिए कहा। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि सैनिकों को सूचना प्रौद्योगिकी के नवीनतम रुझानों, उभरते साइबर खतरों और जवाबी उपायों के प्रति खुद को हमेशा सचेत रखना चाहिए।

IMG_256

एमजी/एमएस/एके/वाईबी


(Release ID: 1915089) Visitor Counter : 367