प्रविष्टि तिथि:
09 MAR 2023 4:50PM by PIB Delhi
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 09 मार्च, 2023 को ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री श्री रिचर्ड मार्लेस के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों मंत्रियों ने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को और मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। टेलीफोन पर हुई बातचीत, विशेष रूप से रक्षा और सुरक्षा से संबंधित मामलों में दोनों देशों के विश्वास और मित्रता को दर्शाती है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी का अनुसरण कर रहे हैं और हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग लगातार प्रगाढ़ हो रहा है।
***********
एमजी / एमएस / एआर / जेके/ वाईबी