वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

जनवरी 2022 के सूचकांक की तुलना में जनवरी 2023 में आठ प्रमुख उद्योगों (आईसीआई) का संयुक्त सूचकांक 7.8 प्रतिशत (अनंतिम) बढ़ा


जनवरी, 2023 में उर्वरक, कोयला, बिजली, इस्पात, प्राकृतिक गैस, सीमेंट और रिफाइनरी उत्पादों का उत्पादन पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में बढ़ा

जनवरी, 2023 के लिए आठ प्रमुख उद्योगों का सूचकांक (आधार: 2011-12=100)

Posted On: 28 FEB 2023 4:55PM by PIB Delhi

आठ प्रमुख उद्योगों का संयुक्त सूचकांक जनवरी 2022 के सूचकांक की तुलना में जनवरी 2023 के दौरान 7.8 प्रतिशत (अनंतिम) बढ़ गया। उर्वरक, कोयला, बिजली, इस्पात, प्राकृतिक गैस, सीमेंट और रिफाइनरी उत्पादों का उत्पादन जनवरी 2023 में पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में बढ़ा है। आईसीआई चुने हुए आठ प्रमुख उद्योगों अर्थात कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली में उत्पादन का संयुक्त और एकल निष्पादन को मापता है। आठ प्रमुख उद्योगों में औद्योगिक उत्पादन का सूचकांक (आईआईपी) में शामिल मदों के भार का 40.27 प्रतिशत शामिल होता है। वार्षिक और मासिक सूचकांक तथा विकास दर का विवरण क्रमशः अनुलग्नक 1 तथा 2 में दिया गया है।

2. अप्रैल-जनवरी 2022-23 के दौरान आईसीआई की संचयी वृद्धि दर पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 7.9 प्रतिशत (अनंतिम) थी।

3. आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक का सारांश नीचे दिया गया है:

कोयला - कोयला उत्पादन (भारांक: 10.33 प्रतिशत) जनवरी, 2023 में जनवरी, 2022 की तुलना में 13.4 प्रतिशत बढ़ गया। अप्रैल से जनवरी, 2022-23 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 16.1 प्रतिशत बढ़ गया।

कच्चा तेल - कच्चे तेल का उत्पादन (भारांक: 8.98 प्रतिशत) जनवरी, 2023 में जनवरी, 2022 की तुलना में 1.1 प्रतिशत कम हुआ। इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से जनवरी, 2022-23 के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 1.3 प्रतिशत कम हुआ।

प्राकृतिक गैस - प्राकृतिक गैस का उत्पादन (भारांक: 6.88 प्रतिशत) जनवरी, 2023 में जनवरी, 2022 की तुलना में 5.3 प्रतिशत बढ़ गया। अप्रैल से जनवरी, 2022-23 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 1.4 प्रतिशत बढ़ा।

पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पाद - पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पादन (भारांक: 28.04 प्रतिशत) जनवरी, 2023 में जनवरी, 2022 की तुलना में 4.5 प्रतिशत बढ़ गया। अप्रैल से जनवरी, 2022-23 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 5.4 प्रतिशत बढ़ गया।

उर्वरक - उर्वरक उत्पादन (भारांक: 2.63 प्रतिशत) जनवरी, 2023 में जनवरी, 2022 की तुलना में 17.9 प्रतिशत बढ़ गया। इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से जनवरी, 2022-23 के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 10.5 प्रतिशत बढ़ा।

स्टील - इस्पात उत्पादन (भारांक: 17.92 प्रतिशत) जनवरी, 2023 में जनवरी, 2022 की तुलना में 6.2 प्रतिशत बढ़ गया। अप्रैल से जनवरी, 2022-23 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 7.1 प्रतिशत बढ़ा।

सीमेंट - सीमेंट उत्पादन (भारांक: 5.37 प्रतिशत) जनवरी, 2023 में जनवरी, 2022 की तुलना में 4.6 प्रतिशत बढ़ गया। अप्रैल से जनवरी, 2022-23 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 10.0 प्रतिशत बढ़ गया।

बिजली - बिजली उत्पादन (भारांक: 19.85 प्रतिशत) जनवरी, 2023 में जनवरी, 2022 की तुलना में 12.0 प्रतिशत बढ़ गया। अप्रैल से जनवरी, 2022-23 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 10.1 प्रतिशत बढ़ गया।

नोट 1: नवंबर,2022, दिसंबर, 2022 और जनवरी, 2023 के आंकड़े अनंतिम हैं। स्रोत एजेंसियों के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार प्रमुख उद्योगों के सूचकांकों को संशोधित/अंतिम रूप दिया जाता है।

नोट 2 : अप्रैल, 2014 से, नवीकरणीय स्रोतों से बिजली उत्पादन के आंकड़े भी शामिल हैं।

नोट 3 : ऊपर इंगित किए गए उद्योग वार भार आईआईपी से प्राप्त अलग अलग उद्योग भार हैं और 100 के बराबर आईसीआई के संयुक्त भार के अनुपात में बढ़ाए गए हैं।

नोट 4 : मार्च, 2019 से, परिष्कृत इस्पात के उत्पादन के भीतरकोल्ड रोल्ड (सीआर) क्वायल्समद के तहत हौट रोल्ड पिकल्ड एंड आयल्ड (एचआरपीओ) नामक एक नया इस्पात उत्पाद भी शामिल किया गया है।

नोट 5 : फरवरी, 2023 के लिए सूचकांक शुक्रवार 31 मार्च, 2023 को जारी किया जाएगा।

अनुलग्नक देखने के लिए यहां क्लिक करें।

****

एमजी/एमएस/एमआर/डीवी



(Release ID: 1903160) Visitor Counter : 198


Read this release in: English , Marathi , Telugu