श्रम और रोजगार मंत्रालय

कृषि एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक – जनवरी,  2023

Posted On: 20 FEB 2023 6:42PM by PIB Delhi

जनवरी,  2023 माह के लिए कृषि श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 3 अंकों की वृद्धि के साथ (आधारः 1986-87=100) 1170 (एक हजार एक सौ सत्तर) पर रहा और ग्रामीण श्रमिकों के लिए 2 अंकों की वृद्धि हुई यह 1181 (एक हजार एक सौ इक्यासी) अंकों के स्तर पर रहा। कृषि मजदूरों और ग्रामीण मजदूरों के सामान्य सूचकांक में हुए बदलाव में मुख्य योगदान खाद्य समूह क्रमशः 0.68 और 0.63 अंक पर रहा। यह वृद्धि मुख्य रूप से दवाओं, नाई के शुल्क, बस किराया, आदि विविध समूहों की कीमतों में वृद्धि के कारण रही।

वविभिन्न राज्यों के सूचकांकों में वृद्धि/कमी भिन्न-भिन्न रही । कृषि श्रमिकों के लिए 14 राज्यों के सूचकांकों में 2 से 6 अंकों की वृद्धि रही जबकि 6 राज्यों के सूचकांक में 1 से 12 अंकों की गिरावट रही । तमिलनाडु राज्य का सूचकांक 1356 अंकों के साथ सूचकांक तालिका में शिखर पर रहा जबकि हिमाचल प्रदेश राज्य का सूचकांक 914 अंकों के साथ सबसे नीचे रहा

ग्रामीण श्रमिकों के लिए 13 राज्यों के सूचकांकों में 1 से 7 अंकों की वृद्धि रही जबकि 7 राज्यों के सूचकांक में 1 से 12 अंकों की गिरावट रही । तमिलनाडु राज्य का सूचकांक 1345 अंकों के साथ सूचकांक तालिका में शिखर पर रहा जबकि हिमाचल प्रदेश राज्य का सूचकांक 960 अंकों के साथ सबसे नीचे रहा ।

राज्य स्तर पर कृषि मजदूरों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संख्या में अधिकतम वृद्धि आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान और तमिलनाडु राज्य (6 अंक प्रत्येक) और ग्रामीण मजदूरों के लिए तमिलनाडु राज्य (7 अंक) द्वारा हासिल की गई, मुख्य रूप से इनमें वृद्धि के कारण गेहूं-आटा, ज्वार, बाजरा, प्याज, सब्जियां और फल, जलाऊ लकड़ी, आदि की कीमतें रहीं । इसके विपरीत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संख्या में अधिकतम कमी असम राज्य (12 अंक प्रत्येक) द्वारा दर्ज की गई और गिरावट में मुख्य रूप से चावल, ताजी मछली, हरी मिर्च, सब्जियां और फल आदि की कीमतों में गिरावट के कारण आईं।

सीपीआई-एएल और सीपीआई-आरएल पर आधारित मुद्रास्फीति की बिंदु दर बिंदु दर जनवरी, 2023 में 6.85% और 6.88% थी, जबकि दिसंबर, 2022 में यह क्रमशः 6.38% और 6.60% और इसे पिछले साल इसी महीने के दौरान क्रमशः 5.49% और 5.74% थी। इसी तरह, खाद्य मुद्रास्फीति जनवरी, 2023 में 6.61% और 6.47% रही, जबकि दिसंबर, 2022 में क्रमशः 5.89% और पिछले साल इसी महीने के दौरान  5.76% रही थी।

अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सामान्य एवं वर्ग वार)

 

समूह

कृषि श्रमिक

ग्रामीण श्रमिक

 

दिसंबर, 2022

जनवरी, 2023

दिसंबर, 2022

जनवरी, 2023

सामान्य सूचकांक

1167

1170

1179

1181

खाद्य

1096

1096

1102

1103

पान,सुपारी आदि

1955

1965

1964

1974

ईंधन एवं प्रकाश

1292

1295

1284

1286

कपड़े,बिस्तरे जूते

1229

1235

1269

1274

विविध

1232

1237

1236

1241

 

माह  फरवरी, 2023 के लिए कृषि एवं ग्रामीण श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक  20 मार्च 2023 को जारी किया जाएगा

**** 

एमजी /एएम /केजे



(Release ID: 1901209) Visitor Counter : 192


Read this release in: English , Urdu