वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

मजबूत वैश्विक बाधाओं के बावजूद, चालू वित्त वर्ष के शेष बचे दो महीनों के साथ, भारत के कुल निर्यात में अप्रैल - जनवरी 2022-23 के दौरान पिछले वर्ष की समान अवधि ( अप्रैल - जनवरी 2021-22 ) की तुलना में 17.33 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद


सेवा क्षेत्र मजबूत बना हुआ है और इसके अप्रैल - जनवरी 2022-23 के दौरान पिछले वर्ष की समान अवधि ( अप्रैल - जनवरी 2021-22 ) की तुलना में 31.86 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है

Posted On: 15 FEB 2023 5:08PM by PIB Delhi

भारत के समग्र निर्यात ( वस्तु एवं सेवा क्षेत्र को मिला कर ) के जनवरी 2023 में 65.15 बिलियन डॉलर रहने का अनुमान है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 14.58 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि को प्रदर्शित करता है। जनवरी 2023 में, समग्र आयातों के जनवरी 2023 में 66.42 बिलियन डॉलर रहने का अनुमान है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 0.94 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि को प्रदर्शित करता है।

टेबल 1 : जनवरी 2023* के दौरान व्यापार

 

 

 

जनवरी 2023

( बिलियन डॉलर )

जनवरी 2022

( बिलियन डॉलर )

वस्तु व्यापार

 

 

निर्यात

32.91

35.23

आयात

50.66

52.57

 

सेवा क्षेत्र

निर्यात

32.24

21.63

आयात

15.76

13.24

समग्र व्यापार ( वस्तु एवं सेवा क्षेत्र को मिला कर )

निर्यात

65.15

56.86

आयात

66.42

65.80

व्यापार संतुलन

-1.27

-8.95

 

नोट : भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा सेवा क्षेत्र के लिए जारी नवीनतम डाटा दिसंबर 2022 के लिए है। जनवरी 2023 का डाटा एक अनुमान है जिसे भारतीय रिजर्व बैंक की बाद की रिलीज के आधार पर संशोधित किया जाएगा (ii) अप्रैल - जनवरी 2021-22 तथा अप्रैल-सितंबर 2022 के डाटा को तिमाही भुगतान संतुलन डाटा का उपयोग करते हुए यथानुपात आधार पर संशोधित किया गया है।

                            चित्र 1 : जनवरी 2023* के दौरान समग्र व्यापार

  • अप्रैल - जनवरी 2022-23 में भारत के समग्र व्यापार ( वस्तु एवं सेवाओं को मिला कर ) के पिछले वर्ष ( अप्रैल - जनवरी 2021-22 ) की समान अवधि की तुलना में 17.33 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि प्रदर्शित करने की उम्मीद है। जैसीकि वैश्विक मंदी के बीच, भारत की घरेलू मांग स्थिर बनी रही है, अप्रैल - जनवरी 2022-23 में कुल आयात के  पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 22.92 प्रतिशत की वृद्धि प्रदर्शित करने का अनुमान है।

टेबल 2 : अप्रैल - जनवरी 2022-23 * के दौरान व्यापार

 

 

 

अप्रैल - जनवरी 2022-23 ( बिलियन डॉलर )

अप्रैल - जनवरी 2021-22( बिलियन डॉलर )

वस्तु व्यापार

 

 

निर्यात

369.25

340.28

आयात

602.20

494.06

 

सेवा क्षेत्र

निर्यात

272.00

206.28

आयात

150.99

118.69

समग्र व्यापार ( वस्तु एवं सेवा क्षेत्र को मिला कर ) *

निर्यात

641.24

546.55

आयात

753.19

612.75

व्यापार संतुलन

-111.94

-66.20

 

चित्र 2 : अप्रैल - जनवरी 2022-23* के दौरान समग्र व्यापार

वस्तु व्यापार

  • जनवरी 2023 में वस्तु निर्यात 32.91 बिलियन डॉलर का था जबकि जनवरी 2022 में वस्तु व्यापार 35.23 बिलियन डॉलर का था।
  • जनवरी 2023 में वस्तु आयात 50.66 बिलियन डॉलर का था जबकि जनवरी 2022 में वस्तु आयात 52.57 बिलियन डॉलर का था।

 

चित्र 3 : जनवरी 2023 के दौरान वस्तु व्यापार

 

  • अप्रैल - जनवरी 2022-23 के दौरान वस्तु निर्यात 369.25 बिलियन डॉलर का था जबकि अप्रैल - जनवरी 2021-22 के दौरान वस्तु निर्यात 340.28 बिलियन डॉलर का था।
  • -अप्रैल - जनवरी 2022-23 के दौरान वस्तु आयात 602.20 बिलियन डॉलर का था जबकि अप्रैल - जनवरी 2021-22 के दौरान वस्तु आयात 494.06 बिलियन डॉलर का था।
  • अप्रैल - जनवरी 2022-23 के दौरान वस्तु व्यापार घाटा का अनुमान 232.95 बिलियन डॉलर लगाया गया जबकि अप्रैल - जनवरी 2021-22 के दौरान वस्तु व्यापार घाटा का अनुमान 153.79 बिलियन डॉलर का रहा था। 

चित्र 4 : अप्रैल - जनवरी 2022-23 के दौरान वस्तु व्यापार

    • जनवरी 2023 में गैर पेट्रोलियम तथा गैर रत्न एवं आभूषण निर्यात 25.35 बिलियन डॉलर का रहा था जबकि जनवरी 2022 में गैर पेट्रोलियम तथा गैर रत्न एवं आभूषण निर्यात 27.41 बिलियन डॉलर का रहा था।
  • जनवरी 2023 में गैर पेट्रोलियम तथा गैर रत्न एवं आभूषण ( सोना, चांदी एवं बेशकीमती धातु ) आयात 33.56 बिलियन डॉलर का रहा था जबकि जनवरी 2022 में गैर पेट्रोलियम तथा गैर रत्न एवं आभूषण आयात 34.90 बिलियन डॉलर का रहा था।

टेबल 3 : जनवरी 2023 के दौरान पेट्रोलियम तथा रत्न एवं आभूषण को छोड़कर व्यापार

 

जनवरी 2023

( बिलियन डॉलर )

जनवरी 2022

( बिलियन डॉलर )

गैर पेट्रोलियम निर्यात

27.97

30.65

गैर पेट्रोलियम आयात

35.98

40.21

गैर पेट्रोलियम तथा गैर रत्न एवं आभूषण निर्यात

25.35

27.41

गैर पेट्रोलियम तथा गैर रत्न एवं आभूषण आयात

33.56

34.90

नोट : रत्न एवं आभूषण आयात में सोना, चांदी एवं मोती, बहुमूल्य एवं अर्ध बहुमूल्य पत्थर शामिल हैं

चित्र 5 : जनवरी 2023 के दौरान पेट्रोलियम तथा रत्न एवं आभूषण को छोड़कर व्यापार

 

    • अप्रैल - जनवरी 2022-23 के दौरान गैर पेट्रोलियम तथा गैर रत्न एवं आभूषण निर्यात 259.06 बिलियन डॉलर का था जबकि अप्रैल - जनवरी 2021-22 के दौरान गैर पेट्रोलियम तथा गैर रत्न एवं आभूषण निर्यात 257.36 बिलियन डॉलर का था।
    • अप्रैल - जनवरी 2022-23 के दौरान गैर पेट्रोलियम तथा गैर रत्न एवं आभूषण ( सोना, चांदी एवं बहुमूल्य धातु ) का आयात 364.29 बिलियन डॉलर का था जबकि अप्रैल - जनवरी 2021-22 के दौरान गैर पेट्रोलियम तथा गैर रत्न एवं आभूषण का आयात 301.76 बिलियन डॉलर का था।

टेबल 4 : अप्रैल - जनवरी 2022-23 के दौरान पेट्रोलियम तथा रत्न एवं आभूषण को छोड़कर व्यापार

 

अप्रैल - जनवरी 2022-23 ( बिलियन डॉलर )

अप्रैल - जनवरी 2021-22 ( बिलियन डॉलर )

गैर पेट्रोलियम निर्यात

290.67

289.51

गैर पेट्रोलियम आयात

423.74

369.15

गैर पेट्रोलियम तथा गैर रत्न एवं आभूषण का निर्यात

259.06

257.36

गैर पेट्रोलियम तथा गैर रत्न एवं आभूषण का आयात

364.29

301.76

नोट : रत्न एवं आभूषण आयात में सोना, चांदी एवं मोती, बहुमूल्य एवं अर्ध बहुमूल्य पत्थर शामिल हैं

चित्र 6 : अप्रैल - जनवरी 2022-23 के दौरान पेट्रोलियम तथा रत्न एवं आभूषण को छोड़कर व्यापार

सेवा व्यापार

    • जनवरी 2023* के लिए सेवा निर्यात का अनुमानित मूल्य 32.24 बिलियन डॉलर था जब कि जनवरी 2022 के लिए सेवा निर्यात का अनुमानित मूल्य 21.63 बिलियन डॉलर था।
    • जनवरी 2023 के लिए सेवा आयात का अनुमानित मूल्य 15.76 बिलियन डॉलर था जब कि जनवरी 2022 के लिए सेवा आयात का अनुमानित मूल्य 13.24 बिलियन डॉलर था।

चित्र 7 : जनवरी 2023* के दौरान सेवा व्यापार

    • अप्रैल - जनवरी 2022-23 * के दौरान सेवा निर्यात का अनुमानित मूल्य 272.00 बिलियन डॉलर था जब कि अप्रैल - जनवरी 2021 -22 के दौरान सेवा निर्यात का अनुमानित मूल्य 206.28 बिलियन डॉलर था।
    • अप्रैल - जनवरी 2022-23 * के दौरान सेवा आयात  का अनुमानित मूल्य 150.99 बिलियन डॉलर था जब कि अप्रैल - जनवरी 2021 -22 के दौरान सेवा आयात का अनुमानित मूल्य 118.69 बिलियन डॉलर था।
    • अप्रैल - जनवरी 2022-23 * के दौरान सेवा अधिशेष के 121.01 बिलियन डॉलर रहने का अनुमान है जबकि अप्रैल - जनवरी 2021-22 के दौरान सेवा अधिशेष 87.58 बिलियन डॉलर रहा था।

चित्र 8 :  अप्रैल - जनवरी 2022-23 के दौरान सेवा व्यापार

    • वैश्विक विकास के 2022 के अनुमानित 3.4 प्रतिशत से गिर कर 2023 में 2.9 प्रतिशत पर जाने का अनुमान है जबकि भारत ने बाहरी प्रतिकूल स्थितियों के बावजूद गतिशील घरेलू मांग के साथ 2022 में 6.8 प्रतिशत तथा 2023 में 6.1 प्रतिशत की वृद्धि के साथ लगातार एक उज्ज्वल स्थान के रूप में चमकना जारी रखा है ( आईएमएफ का जनवरी 2023 ) इससे भारत के व्यापार पर दुतरफा प्रभाव पड़ता दिख रहा है। एक तरफ, इससे निर्यात में कमी रही है क्योंकि वैश्विक वृद्धि में कमी के कारण निर्यात मांग में गिरावट रही है जबकि दूसरी तरफ, आयात में वृद्धि हो रही है क्योंकि अपेक्षाकृत उच्च विकास के कारण घरेलू मांग लचीली बनी हुई है।
    • वस्तु निर्यात के तहत, 30 प्रमुख सेक्टरों में से 14 ने जनवरी 2023 में पिछले वर्ष ( जनवरी 2022 ) की समान अवधि की तुलना में सकारात्मक वृद्धि प्रदर्शित की। इनमें इलेक्ट्रोनिक वस्तुएं  ( 55.54 प्रतिशत ), यल मील ( 48.89 प्रतिशत ), तिलहन ( 23.81 प्रतिशत ), लौह अयस्क ( 21 प्रतिशत ), चावल ( 18.8 प्रतिशत ), फल एवं सब्जियां ( 14.57 प्रतिशत ), काजू ( 10.34 प्रतिशत ), तंबाकू ( 9.41 प्रतिशत ), सेरामिक एवं ग्लासवेयर ( 8.25 प्रतिशत ), पेट्रोलियम उत्पाद ( 8.01 प्रतिशत ), समुद्री उत्पाद ( 6.61 प्रतिशत ), अन्य अनाज ( 3.92 प्रतिशत ), मसाले ( 3.79 प्रतिशत ) तथा चाय ( 3.76 प्रतिशत ) शामिल हैं।
    • वस्तु निर्यात के तहत, 30 प्रमुख सेक्टरों में से 17 ने जनवरी 2023 में पिछले वर्ष ( अप्रैल-जनवरी 2021-22 ) की समान अवधि की तुलना में सकारात्मक वृद्धि प्रदर्शित की। इनमें पेट्रोलियम उत्पाद ( 54.78 प्रतिशत ),  इलेक्ट्रोनिक वस्तुएं  ( 51.96 प्रतिशत ), तंबाकू ( 38.71 प्रतिशत ),  यल मील ( 26.63 प्रतिशत ), अनाज तैयारियां एवं विविध प्रसंस्कृत मदें ( 17.36 प्रतिशत ),  चावल ( 16.38 प्रतिशत ), चमड़ा एवं चमड़े के बने उत्पाद चावल ( 13.92 प्रतिशत ), तिलहन ( 13.77 प्रतिशत ), अन्य अनाज ( 12.32 प्रतिशत ), कॉफी ( 12.15 प्रतिशत ), चाय ( 11.62 प्रतिशत ), फल एवं सब्जियां ( 10.28 प्रतिशत ), सेरामिक एवं ग्लासवेयर ( 7.23 प्रतिशत ), जैविक एवं अजैविक रसायन ( 5.56 प्रतिशत ), सभी कपड़ों का आरएमजी ( 5.22 प्रतिशत ), समुद्री उत्पाद ( 3.06 प्रतिशत ) तथा ड्रग्स एवं फार्मास्यूटिकल्स ( 2.97 प्रतिशत ) शामिल हैं।
    • कॉफी को छोड़कर सभी कृषि वस्तुओं ने जनवरी 2023 के दौरान सकारात्मक वृद्धि प्रदर्शित की है।
  • इलेक्ट्रोनिक वस्तुओं के निर्यात में जनवरी 2023 के दौरान 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई जो जनवरी 2022 के 1.36 बिलियन डॉलर की तुलना में बढ़कर जनवरी 2023 में 2.11 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया। अप्रैल-जनवरी 2022-23 के दौरान इलेक्ट्रोनिक वस्तुओं के निर्यात ने 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज कराते हुए 18.78 बिलियन डॉलर का निर्यात रिकॉर्ड कराया जो पिछले वित्त वर्ष के समान अवधि के दौरान 12.36 बिलियन डॉलर था।
    • लौह अयस्क पर शुल्क वापसी का प्रभाव भारत के उस मद के निर्यात पर दिखाई दे रहा है जिसने जनवरी 2023 के दौरान 21 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि प्रदर्शित की थी।
    • प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में मंदी के प्रभाव के कारण मांग में कमी की वजह से जनवरी 2023 में कपड़ा, प्लास्ट्क्सि तथा लिनोलियम निर्यात में गिरावट जारी रही।

- वस्तु आयात के तहत, जनवरी 2023 के दौरान 30 प्रमुख सेक्टरों में से 17 में नकारात्मक वृद्धि प्रदर्शित की गई। इनमें चांदी ( - 82.05 प्रतिशत ), सोना ( - 70.76 प्रतिशत ), सल्फर एवं बिना हुआ आयरन पायराइट्स ( - 64.44 प्रतिशत ), मोती, बहुमूल्य एवं अर्ध - बहुमूल्य पत्थर ( - 29.65 प्रतिशत ), कच्चा कपास एवं अपशिष्ट ( - 19.49 प्रतिशत ), इलेक्ट्रोनिक वस्तुओं ( - 18.55 प्रतिशत ), धातु अयस्क एवं अन्य खनिज अवयव ( - 18.17 प्रतिशत ), जैविक एवं अजैविक रसायन ( - 15.56 प्रतिशत ), गैर लौह धातु ( - 14.34 प्रतिशत ), रंगाई, चर्मशोधन, रंग सामग्री ( - 10.24 प्रतिशत ), फल एवं सब्जियां ( - 7.55 प्रतिशत ), चिकित्सकीय एवं फार्मास्यूटिकल उत्पाद ( - 6.61 प्रतिशत ), चमड़ा एवं चमड़े से बने उत्पाद ( - 6.53 प्रतिशत ), रसायनिक सामग्री एवं उत्पाद ( - 4.88 प्रतिशत ), मशीनरी, बिजली एवं गैर बिजली संबंधी ( - 2.49 प्रतिशत ), दलहन ( - 1.58 प्रतिशत ) तथा उर्वरक, क्रूड एवं विनिर्मित्त उत्पाद ( - 1.1 प्रतिशत ) शामिल हैं।

    • वस्तु आयात के तहत, अप्रैल-जनवरी 2022-2023 के दौरान पिछले वर्ष की समान अवधि ( अप्रैल-जनवरी 2021-2022 ) के मुकाबले 30 प्रमुख सेक्टरों में से 4 में नकारात्मक वृद्धि प्रदर्शित की गई। इनमें सोना ( - 27.91 प्रतिशत ), सल्फर एवं बिना हुआ आयरन पायराइट्स ( - 21.54 प्रतिशत ), दलहन ( - 17.20 प्रतिशत ), ), चिकित्सकीय एवं फार्मास्यूटिकल उत्पाद ( - 11.48 प्रतिशत ) शामिल हैं।
    • सोने के आयात, जिसका चालू खाता घाटे पर प्रभाव पड़ता है, में जनवरी 2022 के 2.38 बिलियन डॉलर की तुलना में 70.76 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई जो घटकर जनवरी 2023 में 0.70 बिलियन डॉलर पर गया। इसी प्रकार, चांदी के आयातों में जनवरी 2022 के 0.64 बिलियन डॉलर की तुलना में लगभग 82 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई जो घटकर जनवरी 2023 में 0.11 बिलियन डॉलर पर गया।
    • अप्रैल-जनवरी 2022-2023 की अवधि के लिए वस्तु निर्यात वृद्धि पिछले वित्त वर्ष  ( अप्रैल-जनवरी 2021-2022 ) की समान अवधि की तुलना में 8.51 प्रतिशत के साथ प्रभावशाली बनी हुई है।
    • निर्यात गंतव्यों के लिहाज से, नीदरलैंड तीसरे सबसे बड़े निर्यात गंतव्य के रूप् में उभरा है जहां निर्यात अप्रैल-जनवरी 2022-2023 में 4.24 प्रतिशत के हिस्से के साथ बढ़कर 15.65 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है जो 2017-18 के 11वें तथा 2021-22 के पांचवें स्थान की तुलना में एक बड़ी छलांग है। सऊदी अरब को निर्यात अप्रैल-जनवरी 2022-2023 में 2.40 प्रतिशत के हिस्से के साथ बढ़कर 8.86 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है जो 2021-22 के 12वें स्थान की तुलना में सुधर कर 2022-23 में आठवें स्थान पर गया है।  ब्राजील चालू वित्त वर्ष के दौरान ( अप्रैल-जनवरी 2022-2023) 2.30 प्रतिशत के हिस्से के साथ बढ़कर नौवें स्थान तक पहुंच गया है जो 2021-22 के 21वें स्थान की तुलना में नौवें स्थान पर पहुंचने के मामले में एक बड़ी छलांग है। इसी प्रकार, इंडोनेशिया भी अप्रैल-जनवरी 2022-2023 में 2.18 प्रतिशत के हिस्से के साथ बढ़कर शीर्ष 11वें निर्यात गंतव्य के रूप में उभरा है जो 2021-22 में 14वें स्थान पर था।  दक्षिण अफ्रीका ( 1.96 प्रतिशत के हिस्से के साथ 15वें स्थान पर ) और इजरायल ( 1.79 प्रतिशत के हिस्से के साथ 18वें स्थान पर ) ने भी अप्रैल-जनवरी 2022-2023 में भारत के शीर्ष निर्यात गंतव्यों में अपनी स्थान बना ली है।
    • सेवा निर्यात मजबूत बना हुआ है और इसके अप्रैल-जनवरी 2022-2023 के दौरान पिछले वर्ष की समान अवधि ( अप्रैल-जनवरी 2021-2022 ) की तुलना में 31.86 प्रतिशत की वृद्धि से बढ़ने का अनुमान है।
    • पर्यटन क्षेत्र ने अप्रैल-सितंबर 2022 के दौरान 180 प्रतिशत की वृद्धि के साथ उल्लेखनीय सुधार प्रदर्शित किया है। जहां आईटी/आईटीईएस तथा व्यवसाय सेवाओं ने अपनी मजबूत वृद्धि बरकरार रखी है, परिवहन तथा वित्तीय सेवा निर्यात ने अप्रैल-सितंबर 2022 के दौरान 35 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज कराई है।
    • मजबूत वैश्विक बाधाओं के बावजूद, चालू वित्त वर्ष के शेष बचे दो महीनों के साथ, भारत के कुल निर्यात में अप्रैल - जनवरी 2022-23 के दौरान पिछले वर्ष की समान अवधि ( अप्रैल - जनवरी 2021-22 ) की तुलना में 17.33 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है।

* त्वरित आकलनों के लिए लिंक

****

एमजी/एएम/एसकेजे/एजे  



(Release ID: 1899703) Visitor Counter : 3443


Read this release in: English , Urdu , Telugu