पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्रालय

पूर्वोत्‍तर परिषद (एनईसी) समेत उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय (एमडीओएनईआर) के बजटीय व्‍यय की समीक्षा डोनर मंत्री द्वारा की गयी

Posted On: 03 FEB 2023 10:05PM by PIB Delhi

उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास (डोनर) मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने आज पूर्वोत्तर राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में डोनर और एनईसी द्वारा बजटीय व्यय पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय के सचिव और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

मंत्री ने अधिकारियों का आह्वान किया कि वे नए सेंट्रल नोडल सिस्टम (सीएनए) का पूरा अनुपालन सुनिश्चित करते हुए बजट से शत-प्रतिशत व्यय सुनिश्चित करें। उन्होंने राज्य सरकारों से लंबित उपयोग प्रमाण पत्र (यूसी) प्रदान करने और चल रही परियोजनाओं में पूर्ण व्यय सुनिश्चित करने के साथ-साथ नए परियोजना प्रस्तावों के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) जल्द से जल्द जमा करने को कहा।

 

मंत्री ने व्यय की स्थिति की समीक्षा करने और बजटीय निधियों का 100 प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने के लिए उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय, पूर्वोत्‍तर परिषद और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारियों को साप्ताहिक आधार पर बैठकें आयोजित करने का निर्देश दिया।

 

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1896111

 

एमजी/एएम/पीके/वाईबी

 



(Release ID: 1896290) Visitor Counter : 923


Read this release in: English , Urdu , Manipuri