वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

दिसंबर 2021 के सूचकांक की तुलना में दिसंबर 2022 में आठ प्रमुख उद्योगों (आईसीआई) का संयुक्त सूचकांक 7.4 प्रतिशत (अनंतिम) बढ़ा


सितंबर 2022 के लिए आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक की अंतिम वृद्धि दर को संशोधित कर 7.9 प्रतिशत के अनंतिम स्तर से 8.3 प्रतिशत कर दिया गया है

अप्रैल-दिसंबर 2022 के दौरान आईसीआई की संचयी वृद्धि दर पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 8.0 प्रतिशत (अनंतिम) रही

दिसंबर, 2022 के लिए आठ प्रमुख उद्योगों का सूचकांक (आधार: 2011-12=100)

Posted On: 31 JAN 2023 5:00PM by PIB Delhi

आठ प्रमुख उद्योगों का संयुक्त सूचकांक दिसंबर 2021 के सूचकांक की तुलना में दिसंबर 2022 के दौरान7.4 प्रतिशत (अनंतिम) बढ़ गया। दिसंबर 2022 में कोयला, बिजली, स्टील, सीमेंट, उर्वरक, रिफाइनरी उत्पाद और प्राकृतिक गैस के उत्पादन में पिछले साल के इसी महीने की तुलना में बढ़ोतरी हुई। आईसीआई चुने हुए आठ प्रमुख उद्योगों अर्थात कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली में उत्पादन का संयुक्त और एकल निष्पादन को मापता है। आठ प्रमुख उद्योगों में औद्योगिक उत्पादन का सूचकांक (आईआईपी) में शामिल मदों के भार का 40.27 प्रतिशत शामिल होता है। वार्षिक और मासिक सूचकांक तथा विकास दर का विवरण क्रमशः अनुलग्नक 1 तथा 2 में दिया गया है।

 

2. सितंबर 2022 के लिए आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक की अंतिम वृद्धि दर को इसके अनंतिम स्तर 7.9 प्रतिशत से संशोधित कर 8.3 प्रतिशत किया गया है। अप्रैल-दिसंबर 2022 के दौरान आईसीआई की संचयी वृद्धि दर पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 8.0 प्रतिशत (अनंतिम) थी।

3. आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक का सारांश नीचे दिया गया है:

कोयला - कोयला उत्पादन (भारांक: 10.33 प्रतिशत) दिसंबर, 2022 में दिसंबर, 2021 की तुलना में 11.5 प्रतिशत बढ़ गया। अप्रैल से दिसंबर, 2022 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 16.4 प्रतिशत बढ़ गया।

कच्चा तेल - कच्चे तेल का उत्पादन (भारांक: 8.98 प्रतिशत) दिसंबर, 2022 में दिसंबर, 2021 की तुलना में 1.2 प्रतिशत कम हुआ। इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से दिसंबर, 2022 के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 1.3 प्रतिशत कम हुआ।

प्राकृतिक गैस - प्राकृतिक गैस का उत्पादन (भारांक: 6.88 प्रतिशत) दिसंबर, 2022 में दिसंबर, 2021 की तुलना में 2.6 प्रतिशत बढ़ गया। अप्रैल से दिसंबर, 2022 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 0.9 प्रतिशत बढ़ा।

पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पाद - पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पादन (भारांक: 28.04 प्रतिशत) दिसंबर, 2022 में दिसंबर, 2021 की तुलना में 3.7 प्रतिशत बढ़ गया। अप्रैल से दिसंबर, 2022 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 5.5 प्रतिशत बढ़ गया।

उर्वरक - उर्वरक उत्पादन (भारांक: 2.63 प्रतिशत) दिसंबर, 2022 में दिसंबर, 2021 की तुलना में 7.3 प्रतिशत बढ़ गया। इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से दिसंबर, 2022 के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 9.6 प्रतिशत बढ़ा।

स्टील - इस्पात उत्पादन (भारांक: 17.92 प्रतिशत) दिसंबर, 2022 में दिसंबर, 2021 की तुलना में 9.2 प्रतिशत बढ़ गया। अप्रैल से दिसंबर, 2022 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 7.7 प्रतिशत बढ़ा।

सीमेंट - सीमेंट उत्पादन (भारांक: 5.37 प्रतिशत) दिसंबर, 2022 में दिसंबर, 2021 की तुलना में 9.1 प्रतिशत बढ़ गया। अप्रैल से दिसंबर, 2022 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 10.6 प्रतिशत बढ़ गया।

बिजली - बिजली उत्पादन (भारांक: 19.85 प्रतिशत) दिसंबर, 2022 में दिसंबर, 2021 की तुलना में 10.0 प्रतिशत बढ़ गया। अप्रैल से दिसंबर, 2022 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 9.8 प्रतिशत बढ़ गया।

 

नोट 1: अक्टूबर, 2022, नवंबर, 2022 और दिसंबर, 2022 के आंकड़े अनंतिम हैं। स्रोत एजेंसियों के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार प्रमुख उद्योगों के सूचकांकों को संशोधित/अंतिम रूप दिया जाता है।

 

नोट 2: अप्रैल, 2014 से, नवीकरणीय स्रोतों से बिजली उत्पादन के आंकड़े भी शामिल हैं।

 

नोट 3 : ऊपर इंगित किए गए उद्योग वार भार आईआईपी से प्राप्त अलग अलग उद्योग भार हैं और 100 के बराबर आईसीआई के संयुक्त भार के अनुपात में बढ़ाए गए हैं।

 

नोट 4 : मार्च, 2019 से, परिष्कृत इस्पात के उत्पादन के भीतर  कोल्ड रोल्ड ( सीआर ) क्वायल्स मद के तहत हौट रोल्ड पिकल्ड एंड आॅयल्ड ( एचआरपीओ ) नामक एक नया इस्पात उत्पाद भी शामिल किया गया है।

 

नोट 5 : जनवरी, 2023 के लिए सूचकांक मंगलवार, 28 जनवरी, 2022 को जारी किया जाएगा।

अनुलग्नक देखने के लिए यहां क्लिक करें।

****

एमजी/ एएम/ केजे



(Release ID: 1895226) Visitor Counter : 246


Read this release in: English , Urdu