महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री 24 जनवरी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं से बातचीत करेंगे

प्रविष्टि तिथि: 23 JAN 2023 7:33PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 24 जनवरी को शाम 4 बजे अपने आवास 7 एलकेएम में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) के विजेताओं के साथ बातचीत करेंगे।

भारत सरकार इनोवेशन, समाज सेवा, शिक्षा, खेल, कला एवं संस्कृति और वीरता की छह श्रेणियों में बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान करती आ रही है। प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक पदक, 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिया जाता है। इस साल बाल शक्ति पुरस्कार की विभिन्न श्रेणियों के तहत देश भर से 11 बच्चों को पीएमआरबीपी-2023 के लिए चुना गया है। ये पुरस्कार पाने वालों में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 6 लड़के और 5 लड़कियां शामिल हैं।

****

एमजी/एएम/जीबी/डीके-


(रिलीज़ आईडी: 1893117) आगंतुक पटल : 265
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri