इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर दो दिन के आधिकारिक दौरे पर मेघालय जाएंगे


श्री राजीव चंद्रशेखर इस दौरान विद्यार्थियों, व्यापारिक नेताओं और स्थानीय अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे

Posted On: 11 JAN 2023 5:20PM by PIB Delhi

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी तथा कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर दो दिन के आधिकारिक दौरे पर कल मेघालय के लिए रवाना होंगे।

मंत्री महोदय पहले गुवाहाटी जाएंगे और उसके बाद वे शिलांग के लिए रवाना होंगे।

शिलांग में अपने पहले कार्यक्रम में श्री चंद्रशेखर राम कृष्ण मिशन द्वारा संचालित कौशल विकास केंद्र की यात्रा करेंगे। इसके बाद स्थानीय व्यापार समुदाय के सदस्यों के साथ उनकी एक बैठक होगी जिसके दौरान श्री चंद्रशेखर संभावनाओं और चुनौतियों के बारे में चर्चा करेंगे।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री इसके बाद भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष, पदाधिकारियों, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और राज्य के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

मंत्री महोदय बाद में सामाजिक कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और स्थानीय मुद्दों और समस्याओं के बारे में चर्चा करेंगे।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री शुक्रवार को मावप्रेम में महिलाओं की एक सभा को संबोधित करेंगे और फिर नॉर्थ इंडिया चर्च का दौरा करेंगे।

श्री राजीव चंद्रशेखर मेघालय के कौशल विकास सचिव से भी मिलेंगे और राज्य में चलाए जा रहे कौशल विकास कार्यक्रमों के बारे में चर्चा करेंगे।

दिन के अंत में श्री राजीव चंद्रशेखर एक बातचीत सत्र में स्थानीय मीडिया को संबोधित करेंगे।

श्री राजीव चंद्रशेखर की केंद्रीय मंत्री के रूप में पूर्वोत्तर क्षेत्र की यह चौथी यात्रा है। इससे पहले श्री राजीव चंद्रशेखर ने नगालैंड (दो बार) और त्रिपुरा का दौरा किया था और दस से अधिक राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, एक सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी पार्क और बांस कारीगरों के लिए कौशल विकास की एक प्रायोगिक परियोजना का उद्घाटन किया था।

केंद्रीय राज्य मंत्री महोदय 13 जनवरी, 2023 की शाम को नई दिल्ली वापस लौट आएंगे।

***

एमजी/एएम/एमकेएस/एसएस



(Release ID: 1890487) Visitor Counter : 225


Read this release in: English , Urdu , Telugu