खान मंत्रालय
अक्टूबर 2022 के दौरान खनिज उत्पादन में 2.5 % की वृद्धि
अप्रैल-अक्टूबर संचयी वृद्धि 4 प्रतिशत
प्रविष्टि तिथि:
29 DEC 2022 1:32PM by PIB Delhi
अक्टूबर, 2022 (आधार: 2011-12 = 100) के महीने के लिए खनन एवं उत्खनन क्षेत्र के खनिज उत्पादन सूचकांक 112.5 पर रहा है जो अक्टूबर, 2021 के स्तर की तुलना में 2.5% अधिक है। भारतीय खान ब्यूरो (आईबीएम) के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार अप्रैल-अक्टूबर, 2022-23 की अवधि के लिए संचयी वृद्धि पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 4.0 प्रतिशत बढ़ी है।
अक्टूबर, 2022 में महत्वपूर्ण खनिजों का उत्पादन स्तर इस प्रकार रहा: कोयला 662 लाख टन, लिग्नाइट 35 लाख टन, प्राकृतिक गैस (उपयुक्त) 2829 मिलियन घन मीटर, पेट्रोलियम (क्रूड) 25 लाख टन, बॉक्साइट 2069 हजार टन, क्रोमाइट 133 हजार टन, कॉपर सान्द्र 10 हजार टन, सोना 98 किलो, लौह अयस्क 207 लाख टन, सीसा सांद्र 31 हजार टन, मैंगनीज अयस्क 167 हजार टन, जस्ता सांद्र 130 हजार टन, लाइमस्टोन 317 लाख टन, फास्फोराइट 153 हजार टन, मैग्नेसाइट 9 हजार टन और हीरा 114 कैरेट।
अक्टूबर, 2021 की तुलना में अक्टूबर, 2021 के दौरान सकारात्मक वृद्धि दिखाने वाले महत्वपूर्ण खनिजों में शामिल हैं: हीरा (375%), फॉस्फोराइट (21%), बॉक्साइट (15.1%) लौह अयस्क (8.7%), कोयला (3.5%) और क्रोमाइट (1.9%)। नकारात्मक वृद्धि दिखाने वाले अन्य महत्वपूर्ण खनिजों में शामिल हैं: चूना पत्थर (-0.8%), पेट्रोलियम (-2.2%), प्राकृतिक गैस (यू) (- 4.2%)। जिंक सान्द्र (-5.1%), लिग्नाइट (-6.1), सीसा सान्द्र (-6.7%), मैग्नेसाइट (-7.9%), कॉपर सांद्र (-8.5%), सोना (-10.1%) और मैंगनीज अयस्क (-19.0%) ).
***
एमजी/ एएम/ केजे
(रिलीज़ आईडी: 1887655)
आगंतुक पटल : 151