प्रविष्टि तिथि:
14 NOV 2022 6:56PM by PIB Delhi
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कल (15 नवंबर, 2022) भगवान बिरसा मुंडा के जन्म स्थान, झारखंड के उलिहातु गांव का दौरा करेंगी। इसी दिन, वे जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शहडोल, मध्य प्रदेश में आयोजित जनजातीय समागम को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति शाम को, राजभवन, भोपाल में उनके सम्मान में आयोजित होने वाले नागरिक स्वागत समारोह में भी शामिल होंगी तथा रक्षा मंत्रालय और केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की विभिन्न परियोजनाओं की वर्चुअल रूप में आधारशिला रखेंगी।
16 नवंबर, 2022 को राष्ट्रपति दिल्ली वापस आने से पहले भोपाल में महिला स्वयं सहायता समूह सम्मेलन में भाग लेंगी और इसे संबोधित भी करेंगी।
***
एमजी/एएम/जेके/एसएस