संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

ट्राई ने ‘मसौदा - दूरसंचार (प्रसारण एवं केबल) सेवा अंतर-संयोजन (समाधान योग्य प्रणालियाँ) (चौथा संशोधन) विनियम 2022' पर टिप्पणियों की प्राप्ति के लिए समयावधि बढ़ायी

Posted On: 11 NOV 2022 5:18PM by PIB Delhi

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने 9 सितंबर 2022 को हितधारकों की टिप्पणियों/ प्रति- टिप्पणियों के लिएमसौदा - दूरसंचार (प्रसारण एवं केबल) सेवा अंतर-संयोजन (समाधान योग्य प्रणालियाँ) (चौथा संशोधन) विनियम 2022' जारी किया था। हितधारकों से लिखित टिप्पणियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2022 और प्रति-टिप्पणियों, यदि कोई हो, के लिए 21 अक्टूबर 2022 तक की समयसीमा निर्धारित की गई थी। कुछ हितधारकों के अनुरोध पर, लिखित टिप्पणियों को जमा करने की अंतिम तिथि 4 नवंबर 2022 तक और प्रति-टिप्पणियों के लिए, यदि कोई हो, अंतिम तिथि 18 नवंबर 2022 तक बढ़ा दी गई थी।

अब, कुछ हितधारकों नेमसौदा - दूरसंचार (प्रसारण एवं केबल) सेवा अंतर-संयोजन (समाधान योग्य प्रणालियाँ) (चौथा संशोधन) विनियम 2022' पर अपनी टिप्पणी भेजने के लिए समय बढ़ाने की मांग की है। इसे ध्यान में रखते हुए, लिखित टिप्पणियों को जमा करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर 2022 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। यदि कोई प्रति-टिपण्णी है, तो 2 इसे दिसंबर 2022 तक भी प्रस्तुत किया जा सकता है। इसके बाद समयसीमा विस्तार के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

टिप्पणियों और प्रति-टिप्पणियों को प्राथमिकता के आधार पर ईमेल पर इलेक्ट्रॉनिक रूप में भेजा जा सकता है: - advbcs-2@trai.gov.in और jtadv-bcs@trai.gov.in । किसी भी स्पष्टीकरण/सूचना के लिए, श्री अनिल कुमार भारद्वाज, सलाहकार (बी और सीएस) से दूरभाष नंबर +91-11-23237922 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

****

एमजी / एएम / जेके/डीके-

 



(Release ID: 1875351) Visitor Counter : 185


Read this release in: English , Urdu , Marathi , Tamil