सूचना और प्रसारण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन से मुलाकात की

Posted On: 08 NOV 2022 9:11PM by PIB Delhi

केंद्रीय सूचना और प्रसारण एवं मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने आज गोवा के मुख्यमंत्री श्री प्रमोद सावंत से मुलाकात की। मुख्यमंत्री और केंद्रीय राज्य मंत्री ने भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के आगामी 53वें संस्करण के बारे में विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। चूंकि इस महोत्सव में भारत और विश्व दोनों की मशहूर हस्तियों और फिल्मी हस्तियों के बड़ी संख्या में भाग लेने की उम्मीद है, इसलिए यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है कि तैयारियां उच्च स्तर की हो

इसके साथ ही मुख्यमंत्री और केंद्रीय राज्य मंत्री ने गोवा में मत्स्य पालन क्षेत्र के पहलुओं और इस क्षेत्र के विकास के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं, इस पर चर्चा की। केंद्रीय मंत्री आईएफएफआई 53 और दूसरी अन्य विकास परियोजनाओं के संबंध में कार्य की प्रगति का जायजा लेने के लिए गोवा के दो दिवसीय दौरे पर थे।

*********

एमजी/एएम/एसएस/डीवी


(Release ID: 1874935)
Read this release in: English , Urdu , Marathi