संस्‍कृति मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

राजा राममोहन राय के जीवन पर आधारित नृत्य-नाटिका का दो दिवसीय मोहक मंचन आज कर्तव्य पथ पर संपन्न हुआ

प्रविष्टि तिथि: 06 NOV 2022 8:48PM by PIB Delhi

विशेषतायें:

  • नारी सम्मान विषयवस्तु पर आधारित युगपुरुष राजा राममोहन राय नामक नृत्य-नाटिका आज संपन्न।
  • यह प्रस्तुतिकरण उस अभियान का अंग भी थी, जिसके अनुरूप सेंट्रल विस्टा पर हर सप्ताह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होना है।
  • यह कार्यक्रम राजा राममोहन राय की 250वीं जयंती के वर्ष भर चलने वाले समारोह का भी भाग था।

आधुनिक भारतीय समाज के जनक माने जाने वाले राजा राममोहन राय के जीवन पर आधारित नृत्य-नाटिका का दो दिवसीय मोहक और भव्य प्रदर्शन आज पूरा हो गया। नृत्य-नाटिका का आयोजन कर्तव्य पथ और इंडिया गेट (सेंट्रल विस्टा) पर किया गया था। इसका शीर्षक युगपुरुष राजा राममोहन राय और विषयवस्तु नारी सम्मान था। इसका प्रबंधन संस्कृति मंत्रालय के राजा राममोहन राय पुस्तकालय प्रतिष्ठान ने किया था।

नृत्य-नाटिका ने बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित किया। दर्शकों ने मंचन और पात्रों के रंगारंग प्रदर्शन का भरपूर आनन्द उठाया।

 

आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में राजा राममोहन राय की 250वीं जन्म-जयंती के अवसर पर केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने 22 मई, 2022 को साल भर चलने वाले इस समारोह का शुभारंभ किया था।

यह श्रव्य-दृश्य प्रस्तुतिकरण एक अभियान का भी हिस्सा है, जिसके अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हर सप्ताह सेंट्रल विस्टा में किया जायेगा। नृत्य-नाटिका का निर्देशन जाने-माने कोरियोग्राफर निलय सेनगुप्ता कर रहे हैं और इसमें 40 कलाकार शामिल हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0017Q4X.jpg

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00234V8.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003ZXOI.jpg

राजा राममोहन राय के जीवन पर आधारित नृत्य-नाटिका दर्शकों को उनके महान कृत्यों, उच्च आदर्शों और उनके जीवन-दर्शन को बहुत करीब से परिचित करायेगी। प्रदर्शन सायं छह बजे आरंभ होगा तथा प्रवेश सभी लोगों के लिये पूरी तरह निशुल्क है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004QMWY.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005N8VQ.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006KDX4.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007L2OK.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008ME94.jpg

राजा राममोहन राय 22 मई, 1772 को राधानगर, बंगाल में पैदा हुये थे। उन्होंने भारत के धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक सुधारों में उल्लेखनीय भूमिका निभाई थी। वे ब्रह्म-समाज के संस्थापक थे और उन्होंने हमेशा आधुनिक व वैज्ञानिक सोच-समझ को प्रोत्साहित किया।

***********

एमजी/एएम/एकेपी


(रिलीज़ आईडी: 1874199) आगंतुक पटल : 408
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Telugu