नागरिक उड्डयन मंत्रालय

नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भोपाल और उदयपुर के बीच सीधी उड़ान का उद्घाटन किया


उड़ान 1 नवंबर 2022 से अपना संचालन शुरू करेगी और सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी

Posted On: 01 NOV 2022 7:28PM by PIB Delhi
  • यह उड़ान आरसीएस योजना के तहत है और इसका संचालन इंडिगो द्वारा किया जाएगा
  • भोपाल हवाई अड्डे से उड़ान संचालन प्रति सप्ताह 94 से बढ़कर 178 उड़ान हो गया है
  • भोपाल पांच शहरों से जुड़ा था और अब यह नौ से जुड़ चुका है
  • राजस्थान को सोलह रूट दिए गए हैं, इनमें से छह रूट उदयपुर को दिए जाएंगे

नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज 1 नवंबर 2022 को आरसीएस उड़ान योजना के तहत भोपाल से उदयपुर के लिए सीधी उड़ान का उद्घाटन किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001Z4X7.jpg

 

इस नए रूट पर उड़ान संचालन आज से भोपाल और उदयपुर को जोड़ेगा। यह नया मार्ग न केवल क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ाएगा बल्कि इन राज्यों के बीच व्यापार, वाणिज्य और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा। इंडिगो द्वारा सप्ताह में तीन दिन निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार उड़ान का संचालन किया जाएगा:

 

फ्लाईट सं.

से

तक

फ्रीक्वेंसी.

प्रस्थान. समय

आगमन. समय

एयरक्राफ्ट

से प्रभावी

6 7973

बीएचओ

यूडीआर

246

17:20

18:50

एटीआर

01 नवंबर 2022

6 7974

यूडीआर

बीएचओ

246

19:10

20:40

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002YW15.jpg

 

नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने अपने संबोधन में मध्य प्रदेश और राजस्थान की जनता को बधाई दी और कहा कि करीब एक वर्ष पहले भोपाल हवाई अड्डे से प्रति सप्ताह केवल 94 उड़ानें संचालित होती थीं, अब यह संख्या बढ़कर 178 प्रति सप्ताह हो गई है। पहले भोपाल पांच शहरों से जुड़ा था और अब यह नौ से जुड़ा है। साथ ही मध्यप्रदेश को 33 रूट दिए गए हैं।

श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि राजस्थान को सोलह रूट दिए गए हैं। इनमें से छह रूट उदयपुर को दिए जाएंगे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003PDU9.jpg

श्री सिंधिया ने समावेशी विकास और देश के हर हिस्से में हवाई संपर्क प्रदान करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

उद्घाटन के अवसर पर श्री गिरीश गौतम, विधानसभा अध्यक्ष, मध्य प्रदेश, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, सांसद (लोकसभा), भोपाल, श्री चंद्र प्रकाश जोशी, सांसद (लोकसभा), उदयपुर और श्री रामेश्वर शर्मा विधायक के अलावा भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय, मध्य प्रदेश, राजस्थान,  एएआई और इंडिगो के अधिकारी भी मौजूद थे।

उड़ान पर पिछली प्रेस विज्ञप्ति यहां देखी जा सकती है-

https://www.pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1872729

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1872042

 

*****

एमजी/एएम/एसएस/डीवी



(Release ID: 1872989) Visitor Counter : 239


Read this release in: English , Urdu