पर्यटन मंत्रालय

पर्यटन मंत्रालय ने लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष अभियान 2.0 का आयोजन किया

Posted On: 31 OCT 2022 7:44PM by PIB Delhi

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत विजन के तहत पर्यटन मंत्रालय ने 2 से 31 अक्टूबर 2022 तक लंबित मामलों के निपटारे के लिए एक विशेष अभियान (एससीडीपीएम) का आयोजन किया। यह अभियान पर्यटन मंत्रालय के मुख्यालय, क्षेत्रीय कार्यालयों, पीएसयू और आईएचएम में चलाया गया। इसके मुख्य फोकस में सार्वजनिक शिकायतों का निपटारा, सांसदों के संदर्भ, स्वच्छता अभियान, गैरजरूरी फाइलों को हटाना शामिल था।

अभियान के प्रारंभिक चरण का उपयोग अधिकारियों को संवेदनशील बनाने, अभियान के लिए जमीनी कार्यकर्ताओं को इकट्ठा करने, लंबित मामलों की पहचान करने और अभियान स्थलों को अंतिम रूप देने में किया गया। विशेष अभियान 2.0 के तहत पर्यटन मंत्रालय की ओर से पूरे भारत में कुल 112 स्वच्छता अभियान चलाए गए। आईएचएम के स्टूडेंट्स और पर्यटन क्षेत्र के हितधारकों ने जनभागीदारी की भावना को बढ़ाते हुए केवल कार्यालय और संस्थान परिसर के भीतर बल्कि पर्यटकों द्वारा घूमे गए क्षेत्रों में भी स्वच्छता अभियान चलाया। विशेष अभियान 2.0 के बैनर बनाए गए और कई जगहों पर प्रदर्शित किए गए थे। जनता में विशेष अभियान 2.0 के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी स्वच्छता अभियानों का जिक्र किया गया।

अभियान से संबंधित लक्ष्यों और उपलब्धियों को प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा संचालित एससीडीपीएम पोर्टल पर अपलोड किया गया।

 

 

 

एमजी/एएम/एएस



(Release ID: 1872899) Visitor Counter : 70


Read this release in: English , Urdu