राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रपति की छठ पूजा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई

प्रविष्टि तिथि: 29 OCT 2022 8:02PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने छठ पूजा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

एक संदेश में, राष्ट्रपति ने कहा है, “छठ पूजा के अवसर पर, मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं।

छठ पूजा एक ऐसा अवसर है जब हम प्रकृति माता के प्रति अपनी श्रद्धा, स्नेह और कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर, भक्त अपने दिन की शुरुआत कठोर उपवास के साथ करते हैं और सूर्य एवं नदियों की पूजा करते हैं। उपवास का समापन जल निकायों में पवित्र स्नान और प्रकृति की पूजा से होता है। यह पर्व मानव और प्रकृति के बीच आपसी सामंजस्य का एक अनूठा उदाहरण है।

इस साल छठ पूजा पर, लोगों की मनोकामनाएं पूरी हों और सभी लोग स्वस्थ एवं खुश रहें। आइए, हम इस अवसर पर यह संकल्प लें कि हम अपने जल संसाधन और पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनायेंगे”।

राष्ट्रपति का संदेश देखने के लिए कृपया यहां क्लिक करें -

 

***

 

एमजी/एएम/आर


(रिलीज़ आईडी: 1872603) आगंतुक पटल : 121
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi